फैक्ट चेक: ईरानी शिप में आग का पुराना वीडियो भारत से जोड़कर भ्रामक दावा किया गया

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जहाज़ आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है और उसके चारों ओर धुआं उठता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि इराकी तेल ले जा रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ों पर ईरानी नौसेना ने हॉरमुज़ जलडमरूमध्य में हमला कर दिया।

Source: X

सोशल मीडिया साइट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर आरकेएम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 20 लाख बैरल इराकी तेल ले जा रहे दो भारतीय ध्वज वाले जहाज़ों पर ईरानी नौसेना ने हॉरमुज़ जलडमरूमध्य में हमला किया।

Source: X

Source: X

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया। जिसे यहां पर क्लिक कर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Source: Facebook

वायरल वीडियो की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो को कीफ्रेम में कन्वर्ट कर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान यही वीडियो 09 मार्च 2026 को फेसबुक पर मिला। वीडियो को शेयर करते हुए फ्रांस-अफ्रीका मीडिया ने दावा किया कि दक्षिणी ईरान में बंदर अब्बास के रणनीतिक बंदरगाह के पास एक ईरानी जहाज़ में आग लग गई थी। पोस्ट में इसके पीछे अमेरिका और इज़राइल के कथित हमलों का जिक्र किया गया था।

Source: News.Az

Source: Censor.net

आगे की जांच में अज़रबैजानी न्यूज़ पोर्टल News.Az और Censor.net की 09 मार्च 2026 की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक बंदर अब्बास के पास एक ईरानी नौसैनिक जहाज़ में आग लगी थी। यह बंदरगाह हॉरमुज़ जलडमरूमध्य के किनारे स्थित है।

इसके अलावा, डेक्कन हेराल्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया तथा द वीक की रिपोर्ट्स में बताया गया कि हॉरमुज़ जलडमरूमध्य से होकर गुजर रहे भारतीय ध्वज वाले जहाज़ों को फायरिंग के बाद वापस लौटना पड़ा। इनमें से एक जहाज़ लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल ले जा रहा था। हालांकि, चालक दल और जहाज़ सुरक्षित बताए गए हैं। किसी भी रिपोर्ट में जहाज़ के डूबने या आग लगने की पुष्टि नहीं हुई।

निष्कर्ष:

वायरल वीडियो भारतीय जहाज़ों पर हुए कथित हमले का नहीं है। यह मार्च 2026 में बंदर अब्बास के पास एक ईरानी जहाज़ में लगी आग का वीडियो है। इसलिए यूजर्स का दावा भ्रामक है।