
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होने केंद्र की मोदी सरकार पर देश की संवेधानिक संस्थाओं को काम नहीं करने देने का आरोप लगाया था।
इस बयान के सामने आने के बाद से राहुल दक्षिणपंथियों के निशाने पर है। एक बार फिर से राहुल के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के दौरे को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राहुल का विजिटिंग फेलो के रूप में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का दौरा झूठा था।

Source: Twitter
भाजपा के आईटी सेल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने अपने ट्वीट में एक रिपोर्ट शेयर कर लिखा कि प्रियंका वाड्रा ने राहुल गांधी के पास हार्वर्ड डिग्री होने का झूठ बोला था। कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी कैंब्रिज में ‘विजिटिंग फेलो’ थे। अब कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने फर्जी दावे का खंडन किया है। कांग्रेस में यह क्या हताशा है यह साबित करने की कि वह पढ़ा-लिखा है?

Source: Organiser

Source: The Commune
इसके अलावा कई दक्षिणपंथी पोर्टल ने भी इस कथित रिपोर्ट के हवाले से खबर प्रकाशित की कि राहुल गांधी के कैम्ब्रिज में विजिटिंग फेलो होने के बारे में कांग्रेस झूठ बोल रही है।
फैक्ट चेक:
वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने सबसे पहले कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की टाइमलाइन को चेक किया। इस दौरान हमें इस बारे में एक ट्वीट मिला। जिसमे राहुल गांधी के विजिटिंग फेलो के रूप में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करने की पुष्टि होती है।

Source: Twitter
28 फरवरी 2023 को कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया कि हमारे @CambridgeMBA प्रोग्राम में #भारत के प्रमुख विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद @RahulGandhi का स्वागत करते हुए प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। वह आज @CambridgeJBS के विजिटिंग फेलो के रूप में “21वीं सदी में सुनना सीखना” विषय पर बोलेंगे।

Source: NDTV
इसके अलावा हमें एनडीटीवी की भी एक रिपोर्ट मिली। जिसमे भी राहुल गांधी के विजिटिंग फेलो के रूप में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोलने की पुष्टि होती है।
निष्कर्ष:
अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि राहुल गांधी के विजिटिंग फेलो के रूप में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करने का दावा सही है। दक्षिणपंथियों के द्वारा उनके बारे झूठ फैलाया जा रहा है।