FACT CHECK: हिंदू लड़की को जबरन हिजाब पहनाने का वीडियो वायरल, जानिए सच्चाई

Fact Check en Fake Featured

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश मेँ अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की लगातार खबरे सामने आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक हिन्दू लड़की को जबरन हिजाब पहनाने का दावा किया जा रहा है।

Source: X

सोशल मीडिया साईट X (ट्विटर) पर हम लोग अजय अवस्थी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की सभी हिंदू लड़कियों के लिए प्रार्थना करें, भारत सरकार कठोर कदम उठाये ▪︎▪︎ भारत सहित पूरी दुनिया ने उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों की दया पर छोड़ दिया है। बांग्लादेशी मुसलमान एक हिंदू लड़की को जबरजस्ती हिजाब पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदू लड़की उनके पैरों पर गिरकर उसे छोड़ देने की गुजारिश कर रही है। लेकिन कट्टरपंथियों की भीड़ ने उसे लगातार प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।

Source: X

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है।

फैक्ट चेक:

Source: Facebook

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो को कीफ्रेम में बदला और कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमे ऐसा ही वीडियो फेसबुक पर मिला। इस वीडियो को 5 अक्टूबर को पोस्ट किया था।

Source: Facebook

वीडियो को केप्शन देते हुए बंगाली भाषा में लिखा गया कि रामू सिटी पार्क के अंदर सेलफोन चोरी हो गया। टिकटोक गर्ल कोहिनूर आपा ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई। (রামু সিটি পার্কে এর ভিতরে মেবাইল চুরি করতে গিয়ে হাতেনাতে ধরা পড়ে টেকনাফে মেয়ে কোহিনুর আপা🤣🤣 চুর মেয়েটা কে আইনে আনা উচিত ছিল সবাই তেকে)

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो भ्रामक है। क्योंकि ये वीडियो पुराना है।