पाकिस्तान में “सुन्नी किसानों” को नहीं चाहिए ईरान के “शिया” टमाटर? पढ़ें- फैक्ट चेक

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग टमाटरों को एक वाहन से बाहर फेंक रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकितानी शहर कलात में सुन्नी चरमपंथी किसानों ने शिया बहुल देश ईरान से आयातित टमाटरों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया यूजर एस मलिक ने इस वीडियो को उर्दू कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसका हिन्दी में अनुवाद है- “पाकिस्तान में शिया देश के काफिर टमाटर नहीं खाए जाएंगे। साम्प्रदायिकता का अभिशाप यह है कि यह खत्म नहीं होगा, अल्लाह इस देश पर रहम करे।” इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह के दावों के साथ इस वीडियो को शेयर किया है। मीडिया हाउस फ़र्स्टपोस्ट ने भी इस घटना को एक रिपोर्ट में शीर्षक के साथ कवर किया है, “शिया टमाटर! पाकिस्तानी ‘सुन्नी’ किसानों ने सहायता के लिए आए ‘शिया’ ईरान के टमाटरों को नष्ट कर दिया। फैक्ट चेक  एक साधारण कीवर्ड सर्च पर, DFRAC टीम को पाकिस्तानी पत्रकार मुर्तजा सोलंगी का एक ट्वीट मिला। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “यह वीडियो कल से एक सांप्रदायिक एंगल का हवाला देते हुए वायरल हो गया जब क्वेटा के 120 किमी दक्षिण पश्चिम में मानगोचर, कलात के किसानों / व्यापारियों ने ईरान से आने वाले टमाटर और अन्य सब्जियों को नष्ट कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी फसल तैयार है और सरकार को आयात बंद कर देना चाहिए। # फैक्ट चेक ।” इसके अलावा, हमें आज टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी यह वायरल क्लिप मिली, जिसका शीर्षक है, “ब्रेकिंग | बलूचिस्तान के किसानों ने प्याज, टमाटर आयात करने के फैसले का विरोध किया | आज न्यूज।” {हिन्दी अनुवाद} वीडियो के अनुसार, किसान ईरान से आयातित टमाटरों को नष्ट कर रहे थे क्योंकि उनकी फसल बाजार में बिकने के लिए तैयार है और अगर आयातित टमाटर या प्याज बाजार में कम कीमतों पर बेचा जाएगा तो यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान होगा। निष्कर्ष इस फैक्ट चेक से साफ है कि इस वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

Continue Reading

राहुल गांधी ने कहा- हमें हिन्दु और हिन्दुत्ववादियों को सत्ता से बाहर करना है? पढ़ें- फैक्ट चेक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की इस यात्रा के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। वहीं इस बीच राहुल के एक भाषण का 9 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने […]

Continue Reading
Hindu Woman

झाड़-फूंक के नाम पर मौलवी करता था महिलाओं का रेप, खुली पोल? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर भ्रामक और फेक सूचनाएं वायरल होती रहती हैं। इन फेक और भ्रामक फोटो, वीडियो और सूचनाओं की सच्चाई जाने बगैर सोशल मीडिया यूजर्स इसे शेयर करते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मौलवी द्वारा इलाज के नाम […]

Continue Reading

हिंदू धर्म के कट्टर अनुयायी थे अंबेडकर! पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

भारतीय संविधान निर्माता, बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में समाज और सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चाएं होती हैं। कई तरह के दावे भी किये जाते हैं, इन्हीं में से एक ये है कि बाबा साहेब अंबेडकर हिंदू धर्म के कट्टर अनुयायी थे।  भारती नामक यूज़र ने ट्वीट किया,“भीम राव अंबेडकर जी हिंदू धर्म […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रोहिंग्या लड़की की तस्वीर को बाढ़ पीड़िता बताकर की शेयर

पाकिस्तान में आई भयावह बाढ़ से अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए है। बाढ़ से पाकिस्तान को 30 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। इसी बीच पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस नीलम मुनीर खान ने बाढ़ को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक […]

Continue Reading

सूरत में AAP नेता के घर से मिले करोड़ों रुपए, नोट गिनती में लगी कई मशीनें?, पढ़ें- फैक्ट चेक 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवर्तन महानिदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। एक घर से अरबों रुपए बरामद किए गए हैं, इन नोटों की गिनती के लिए कई मशीनें लगाई गई है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि […]

Continue Reading

बिहार में जब आडवाणी गिरफ्तार हुए तो फरार हो गए थे नरेंद्र मोदी? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं को देखा जा सकता है। इस तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर सन 1990 की है, जब लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के सोमनाथ से यूपी के अयोध्या तक […]

Continue Reading

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लगे राहुल गांधी मूर्दाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस का झंडा लिए कुछ कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कांग्रेस […]

Continue Reading

मोरारजी देसाई ने पाकिस्तान से कहा- कश्मीर दे दूंगा, पर सभी मुस्लिमों को भी ले जाओ? पढ़ें- फ़ैक्ट चेक

सोशल मीडिया साइट्स पर भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को लेकर दिलचस्प दावा किया जाना कोई नई बात नहीं। कुमार श्याम नामक यूज़र ने ट्वीट किया,“श्री मोरारजी देसाई का पाकिस्तानी हुकूमत को दिया जवाब याद है? जब पाक ने कश्मीर देने की बात कही थी तो मोरारजी ने कहा कि कश्मीर देने में एतराज़ नहीं लेकिन […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: केजरीवाल के ऑटो ड्राइवर के घर भोजन के दौरान लगी पीएम मोदी की तस्वीर की जानिए सच्चाई

साल के अंत में गुजरात में विधान सभा चुनाव होने है। जिसमे आम आदमी पार्टी (आप) भी हिस्सा ले रही है। हाल ही में दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात का दौरा किया। इस दौरान केजरीवाल एक ऑटो चालक के घर पर भोजन करने के लिए भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर केजरीवाल की […]

Continue Reading