फैक्ट चेकः AAP सांसद राघव चड्ढा का एडिटेड फोटो भ्रामक दावे के साथ वायरल

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में उन्हें संसद भवन के बाहर गांधी जी की प्रतिमा के सामने खड़ा देखा जा सकता है। उनके दोनों हाथों में प्लेकार्ड हैं। एक प्लेकार्ड पर पंजाबी में लिखा हुआ है, ‘केजरीवाल को सिंगापुर जाने दो।’ दूसरे पर लिखा है, ‘दिल्ली और हरियाणा को समान पानी का अधिकार मिलना चाहिए।’ सोशल मीडिया यूज़र्स इस तस्वीर को इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि राघव दिल्ली और हरियाणा के लोगों के लिए पानी के अधिकार की मांग रहे हैं। फेसबुक पर एक यूज़र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या पंजाब के राजसभा सदस्य पंजाब के हितों के लिए न्याय मांग रहे हैं? ज़रा फोटो देखिए।” फ़ैक्ट चेक: DFRAC ने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया तो राघव के वेरीफ़ाइड फेसबुक अकाउंट पर वही तस्वीर मिली, जिस पर कैप्शन था, ‘किसानों के अधिकार यहां रखें!’ AAP के वेरीफ़ाइड ट्विटर अकाउंट ने भी इस फर्ज़ी ख़बर को ख़ारिज करते हुए कैप्शन में लिखा, फ़ेक न्यूज़ अलर्ट भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने AAP के सांसद @raghav_chadha के प्लेकार्ड की एक फर्ज़ी-फोटोशॉप्ड तस्वीर पोस्ट की। फर्ज़ी ख़बर फ़ैलाने वालों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।’ निष्कर्ष: DFRAC  के इस फ़ैक्ट चेक से स्पष्ट है कि राघव चड्ढा की वायरल तस्वीर दर असल […]

Continue Reading

DFRAC हैश टैग विश्लेषण: आम आदमी पार्टी द्वारा PM मोदी के लिए चलाए गए ट्रेंड #टुच्चा_मोदी का एनालिसिस

जब दो लोगों के बीच विवाद या मार-पीट होती है, तो कई प्रकार के अपशब्द और गाली-गलौज दी जाती है। इनमें कई प्रकार की मिसोजिनिस्ट (Misogynist) गालियां होती है। इसके अलावा कई प्रकार के ऐसे अपशब्द या संज्ञाएं होती हैं, जो लोग कहीं भी बेधड़क बोल दिया करते हैं। इन्हीं शब्दों में आप ‘टुच्चा’ जैसे […]

Continue Reading
Babasaheb

फैक्ट चेकः बाबा साहेब ने नहीं कहा था- आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने के बाद आरक्षण खत्म कर देना चाहिए

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिकल पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी है और उनके हवाले से एक कथन लिखा गया है कि- “जिस दिन कोई आदिवासी महिला भारत के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक पहुंच जाएगी। भारत के आरक्षण खत्म कर देना चाहिए।” इस ग्राफिकल पोस्टर को […]

Continue Reading

क्या है झरने में नहा रहे लोगों की पिटाई करती पुलिस के वायरल वीडियो के की  सच्चाई? पढ़ें, फैक्ट चेक

झरने में नहा रहे लोगों की पिटाई करती पुलिस का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी और लोगों के चिल्लाने की आवाज़ें भी सुनाई दे रही हैं और नीचे नाले में नहा रहे नौजवान भी तस्वीरें ले रहे हैं। पुलिस को लोगों की पिटाई करते भी देखा जा सकता है। वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह केरल राज्य में स्थित अनाक्कमपोयिल और ठुशारागिरी का है। फेसबुक पर एक यूज़र ने लिखा, “यह अनुभव होगा अगर आप अनक्कमपोयिल और ठुशारागिरी जैसी जगहों पर नहाने के लिए जाएंगे।” ऐसा ही दावा एक ट्विटर यूज़र ने पर किया। फ़ैक्ट चेक: वायरल वीडियो की हक़ीक़त जानने के लिए DFRAC ने वीडियो को सुना और पाया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा मलयालम नहीं है, बल्कि हिंदी है जो केरल राज्य में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा नहीं है। इसके बाद DFRAC ने उपर्युक्त घटना के बारे में गूगल पर कीवर्ड सर्च किया कि क्या अनाक्कमपोयिल और ठुशारागिरी में एसी कोई घटना हुई थी, लेकिन DFRAC को इस बारे में कहीं कोई रिपोर्ट नहीं मिली। फिर DFRAC ने झरने की तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया तो गूगल पर राउतवाड़ी वॉटरफॉल (Rautwadi Waterfall) नाम से वही झरना मिला जो महाराष्ट्र में स्थित है। हमें उसी झरने से संबंधित News18 द्वारा पब्लिश एक रिपोर्ट मिली, जो यह बताती है कि यह घटना महाराष्ट्र में हुई थी, न कि केरल में। निष्कर्ष: इसलिए, […]

Continue Reading

फैक्ट चेकः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की पूजा करते पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल

भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू के शपथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। वहीं इस दौरान सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर्स […]

Continue Reading
Droupadi Murmu

DFRAC विशेषः ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू के बनाए गए फेक अकाउंट्स, लाखों में मिले फॉलोवर्स

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। यूजर्स द्रौपदी मुर्मू को टैग करके बधाई और शुभकामनाओं के पोस्ट लिख रहे हैं। इन […]

Continue Reading
Muslims

क्या 5 मुसलमानों के डर से 100 हिंदू भाग गए? पढ़ें,फैक्ट-चेक

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच-छह लोग ट्रक से कुछ लोगों को खदेड़ रहे हैं। इस बीच कई सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो को इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि हिंदू, Muslims से डर गए। सन्नी माथुर नाम के एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो शेयर करते हुए […]

Continue Reading

राष्ट्रपति बनते ही द्रौपदी मुर्मू भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करेंगी? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि द्रौपदी मुर्मू ने ऐलान किया है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका प्रथम कर्तव्य भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना है। द्रौपदी मुर्मू के हवाले यूजर लिख रहे […]

Continue Reading

फैक्ट चेकः देवबंद में मुस्लिम शख्स की कांवड़ियों के ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या करने का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। कांवड़ लिए श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वहीं कांवड़ यात्रियों का एक वीडियो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद के नाम से वायरल हो रहा है। इस […]

Continue Reading

फैक्ट चेकः ऋषि सुनक अभी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नहीं चुने गए हैं, भ्रामक दावा वायरल 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए पीएम बनने पर उनकी तस्वीर शेयर कर बधाई दे रहे हैं। एक फेसबुक यूजर लिखा- ‘ऋषि सौनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री! ऋषि सौनक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति के दामाद हैं। जिस यूके ने भारत पर ढाई सौ साल राज किया, आज उसके पीएम भारतीय बन गए हैं। बधाई हो।” वहीं कई अन्य यूजर्स भी इसी दावे के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं।  फैक्ट चेक: वायरल दावे की जांच के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड्स को सर्च किया। इस दौरान हमें हाल ही में बीबीसी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को हुए तीसरे दौर के मतदान में ऋषि सुनक को 115 वोट मिले. जिसके बाद वह प्रधानमंत्री की दौड़ में सबसे आगे आ गए हैं। इसके अलावा किसी समाचार चैनल द्वारा इसके संदर्भ में कवरेज नहीं की गई है, जो ऋषि को नए प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित होने की पुष्टि करता है। हमने आगे ऋषि सुनक के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की जांच की। जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उन्हें तीसरे राउंड में वोट दिया।   निष्कर्ष:  हमार फैक्ट चेक से साबित हो रहा है कि ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को चुनने की प्रक्रिया अभी चल रही है और नए नाम की घोषणा सितंबर में की जाएगी। तब तक बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के कार्यवाहक पीएम बने रहेंगे। दावा- ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री दावाकर्ता- सोशल मीडिया […]

Continue Reading