फैक्ट चेक: बांग्लादेश का वीडियो केरल में पिता द्वारा बेटियों के यौन शोषण से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो केरल का बताया जा रहा है। वीडियो के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक पिता अपनी बेटियों का रेप करता था। चौथी नाबालिग बेटी से रेप के दौरान तीनों बड़ी बेटियों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। वायरल वीडियो को अब सांप्रदायिक रंग भी दिया जा रहा है।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर तीखी मिर्ची ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि ये अपनी 3 बेटियों के साथ रेगुलर रेप करता था… इस बार वह अपनी चौथी, 6.5 साल की बेटी के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था – लेकिन तीनों बड़ी बेटियों ने उसका तनासूल ही काट दिया.. यह वीडियो केरल से है, इसके मजहब का अंदाज़ा लगाने के लिए कोई इनाम नहीं रखा है…

Source: X

वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर हिन्दू राष्ट्र ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि वह नियमित रूप से अपनी तीन बेटियों का बलात्कार करता था। इस बार वह अपनी चौथी, साढ़े छह साल की बेटी का बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी तीनों बड़ी बेटियों ने उसका लिंग काट दिया। यह घटना केरल की है।

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो के ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। इन वीडियो को यहाँ पर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि  वायरल वीडियो केरल का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के फरीदपुर जिले के भांगा इलाके का है। इस संबंध में हमने The Diplomatic Bangladesh के संपादक अदनान तहसीन से बात की। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के फरीदपुर जिले के भांगा इलाके का है। उनके अनुसार, यह मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का है, जिसमें पत्नी पर अपने पति का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना का केरल या पिता द्वारा बेटियों के यौन शोषण से कोई संबंध नहीं है।

Source: Facebook

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC नेवायरल वीडियो को कीफ्रेम में कन्वर्ट कर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक पर मिला। वीडियो को फेसबुक पर 29 जून 2026 को NEWS 21 BANGLA TV द्वारा  पोस्ट किया गया। वीडियो को बंगाली भाषा में केप्शन देते हुए लिखा गया कि फरीदपुर के भांगा में, एक पत्नी ने सोते हुए अपने पति के गुप्तांग काट दिए; इसके बाद स्थानीय लोगों ने 999 पर कॉल किया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। || NEWS 21

Source: Facebook

आगे की जांच में हमें ऐसा ही एक अन्य वीडियो फेसबुक पर ADP बांग्ला के पेज पर भी मिला। वीडियो को कैप्शन देते हुए बंगाली भाषा में लिखा गया कि नई शादीशुदा पत्नी ने सोते हुए पति का लिंग काट दिया, उसने खुद ही असली वजह बताई।

Source: Facebook

इसके अलावा ऐसा ही एक अन्य वीडियो हमें फेसबुक पर बांग्लादेश के न्यूज़ पोर्टल Cumilla News के पेज पर मिला। वीडियो को कैप्शन देते हुए बंगाली भाषा में लिखा गया कि फरीदपुर के भांगा में एक पत्नी पर सोते हुए पति के गुप्तांग काट देने का आरोप।

आगे की जांच में हमें घटना से जुड़ी बांग्लादेश की न्यूज़ वेबसाईट जुगांतर की रिपोर्ट मिली। 29 जून 2026 को पब्लिश इस रिपोर्ट में को शीर्षक देते हुए लिखा गया कि बहस के बाद एक पत्नी ने अपने सोते हुए पति के साथ क्या किया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि फरीदपुर के भंगा में, पारिवारिक झगड़े के बाद एक पत्नी पर आरोप है कि उसने सोते हुए पति के गुप्तांग को धारदार ब्लेड से काट दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना सोमवार सुबह (29 जून) उपज़िला के होगलाडांगी सदरडी गांव में हुई। घायल व्यक्ति, हनीफ शेख (22), मणिकडी यूनियन के पुखुरिया गांव के रफीक शेख का बेटा है; वह पेशे से कॉस्मेटिक्स का व्यापारी है। आरोपी, सुमैया अख्तर (20), हमिरडी यूनियन के महेश्वरी पानाडुबी गांव के नूरुल इस्लाम सरदार की बेटी है। यह जोड़ा होगलाडांगी सदरडी इलाके में एक किराए के घर में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी। आरोप है कि इसके बाद, सोमवार सुबह जब हनीफ शेख सो रहा था, तो पत्नी ने धारदार ब्लेड से उसके गुप्तांग काट दिए। हनीफ की चीखें सुनकर पड़ोसी उसकी मदद के लिए दौड़े और पहले उसे भंगा उपज़िला हेल्थ कॉम्प्लेक्स ले गए। बाद में, हालत बिगड़ने पर उसे फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने सुमैया अख्तर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। भंगा पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC) मोहम्मद मिज़ानुर रहमान ने बताया कि 999 इमरजेंसी सर्विस पर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है; हालांकि, अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा बांग्लादेश की एक अन्य न्यूज़ वेबसाइट दैनिक इत्तेफाक पर भी हमें घटना से जुड़ी रिपोर्ट मिली। 29 जून 2026 को पब्लिश हुई इस रिपोर्ट को शीर्षक देते हुए लिखा गया कि दूसरी पत्नी ने सोते हुए पति का लिंग काट दिया।  वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि फरीदपुर के भंगा में, एक दूसरी पत्नी ने सोते हुए अपने पति का लिंग काट दिया। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने 999 इमरजेंसी सर्विस को फोन किया और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति, हनीफ शेख (30) को पहले भंगा उपजिला हेल्थ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया और बाद में फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना सोमवार (29 जून) की सुबह भंगा नगरपालिका के होगलाडांगी सदरडी गांव में हुई। हनीफ शेख, जो पेशे से कॉस्मेटिक्स के व्यापारी हैं, भंगा उपजिला के माणिकडी यूनियन के ब्राह्मणकांडा गांव के रफीक शेख के बेटे हैं। आरोपी पत्नी, सुमैया अख्तर सुमी, नगरकांडा उपजिला के फुल्सुटी यूनियन के फुल्सुटी गांव के नूरुल इस्लाम सरदार की बेटी हैं। यह जोड़ा भंगा नगरपालिका के होगलाडांगी सदरडी में मजीद खान बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर एक किराए के अपार्टमेंट में रहता था। भवन स्वामी के सहायक भूमि अधिकारी ने बताया कि बीती रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।  आज सुबह जब पति सो रहा था तो पत्नी ने धारदार हथियार (ब्लेड) से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। हनीफ की चीखें सुनकर बिल्डिंग के अन्य फ्लैट्स के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और पहले उसे बंगा उपजिला स्वास्थ्य परिसर में ले गए। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उस समय, स्थानीय निवासियों ने आरोपी सुमैया अख्तर को हिरासत में लिया और 999 पर कॉल किया। बाद में भंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले गयी। मामले को लेकर व्यवसायी जाहिद ने कहा कि हनीफ शेख कॉस्मेटिक व्यवसायी होने के कारण कई महिलाओं के साथ संबंध में है. इस बात को लेकर कभी-कभी उसका अपनी दोनों पत्नियों से झगड़ा भी हो जाता था। आरोपी पत्नी सुमैया अख्तर सुमी ने कहा, ”मेरे पति ने तीन शादियां की हैं. उनकी वजह से उनकी एक पत्नी ने गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली. इन सबके बावजूद उनका किसी अन्य महिला के साथ संबंध है.” जब मैंने इस बात का विरोध किया तो वह अक्सर मुझ पर मच्छर भगाने वाली क्वायल वाली आग छिड़क देता था। वह मेरे शरीर के कई हिस्सों पर इस तरह से अत्याचार करता था।’ मैंने आज सुबह-सुबह उसके लिंग को ब्लेड से काट दिया क्योंकि यह मेरी बर्दाश्त से बाहर हो गया था। भांगा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मिजानुर रहमान ने कहा, ‘999 कॉल मिलने के बाद हमने महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। क्योंकि वायरल वीडियो केरल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है।  वीडियो के साथ पिता द्वारा अपनी बेटियों के साथ बलात्कार किये जाने के दावा भी गलत है।