फैक्ट चेक: क्या पश्चिम बंगाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिन्दू छात्रा पर भाई के साथ डेट पर जाने का दबाव डाला?

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर दावा किया जा रहा है कि एक स्कूली हिन्दू छात्रा पर कुछ मुस्लिम लड़कियों ने अपने भाई के साथ डेट पर जाने का दबाव डाला। वीडियो के साथ “लव जिहाद का नया रूप” जैसे दावे भी जोड़े गए हैं।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरीफाइड यूजर रंजना सिंह ने वायरल वीडियो को शेयर किया। वीडियो के हवाले से उन्होने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की लड़कियों की हालत एक लोकल न्यूज चैनल से प्राप्त। वहीं वीडियो में हिन्दी टेक्स्ट में लिखा हुआ है कि “तुझे मेरे भाई के साथ जाना पड़ेगा और अकेले से मुहब्बत से पेश आना पड़ेगा। लव जिहाद का नया रूप”

Source: X

वहीं एक अन्य यूजर भीम (हिन्दू) ने वायरल वीडियो को रिट्वीट कर लिखा कि यह कितना भयानक है कि बांग्लादेशी मुस्लिम और पश्चिम बंगाल के मुस्लिम, मुस्लिम लड़कियों की मदद से हिंदू स्कूली छात्राओं का बलात्कार कर रहे हैं; ये मुस्लिम लड़कियां उन्हें फंसाने के लिए एक माध्यम के तौर पर काम करती हैं।

फैक्ट चेक:

Source: X

वायरल वीडियो की जांच के लिए कीफ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया गया। इस दौरान हमें यही वीडियो एक बांग्लादेशी यूजर द्वारा शेयर किया हुआ मिला, जिसमें इसे बांग्लादेश का बताया गया था।

Source: X

इसके अलावा, इस वीडियो को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से भी स्पष्ट किया गया कि यह घटना राज्य से संबंधित नहीं है और वीडियो बांग्लादेश का है। स्कूल यूनिफॉर्म, बैच और बैकग्राउंड आर्किटेक्चर के अनुसार वीडियो बांग्लादेश स्थित शहीद मुक्तिजोधा गर्ल्स हाई स्कूल, SECTION-12, BLOCK-D, ROAD-18, पल्लबी, मीरपुर, ढाका-1216 का है।

आगे की जांच में वीडियो में दिख रहे स्कूल यूनिफॉर्म (सफेद-नीला पैटर्न), सैश/बैच (लाल रंग का), स्कूल बिल्डिंग का आर्किटेक्चर  इन सभी का मिलान बांग्लादेश के शहीद मुक्तिजोधा गर्ल्स हाई स्कूल, मीरपुर (ढाका) से मिलता है। फेसबुक पर उपलब्ध स्कूल की तस्वीरों में भी यही समानताएं देखी जा सकती हैं।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि वायरल वीडियो को गलत तरीके से पश्चिम बंगाल से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वास्तव में यह वीडियो बांग्लादेश का है, न कि पश्चिम बंगाल का। इसलिए वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक (Misleading) है।