फैक्ट चेक: क्या ईरान ने फिर से किया इजरायल के साथ जंग का ऐलान? जानिए सच्चाई

Fact Check hi Fake Featured Misleading

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के उत्तर में स्थित गाजा शहर पर सैन्य कब्जे के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। जिसका दुनिया भर में व्यापक विरोध हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है। जिसमे कहा जा रहा है कि फ़िलिस्तीनियों के लिए ईरान ने इजरायल के साथ जंग का ऐलान कर दिया है।

Source: X

सोशल साईट X पर वेरिफाइड यूजर मेगा पॉलिटिक्स ने लिखा कि ब्रेकिंग: ईरान का कहना है कि अगर इज़राइल ने फ़िलिस्तीनी लोगों को जबरन विस्थापित किया, तो वह उसके साथ पूर्ण युद्ध शुरू कर देगा।

Source: X

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया है। जिसे यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने ईरान-इजरायल से जुड़ी खबरों की पड़ताल की। लेकिन इस बारे में हमें कोई न्यूज़ नहीं मिली। ईरान-इजरायल से जुड़ी ताजा खबरों में हमें अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट मिली। ये रिपोर्ट ईरान द्वारा इज़राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी पर लटका देने से जुड़ी है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने  ईरान के विदेश मंत्रालय की वेबसाईट की भी जांच की। लेकिन वहाँ भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि इस दौरान हमें 4 अगस्त 2025 को पब्लिश एक प्रेस रिलीज मिली। लेकिन ये प्रेस रिलीज जेरूशलम स्थित अल अक्सा के अपमान के विरोध में थी।

आखिर में हमने इजरायल के विदेश मंत्रालय की वेबसाईट की भी जांच की। लेकिन दावे से जुड़ा कोई बयान या खबर वहां पर नहीं मिला।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि वायरल दावा फेक है। ईरान ने इजरायल के साथ किसी भी प्रकार के युद्ध की कोई घोषणा नहीं की है।