T. Raja Singh

फैक्ट चेकः हैदराबाद में मस्जिद निर्माण के विरोध पर राजा सिंह की गिरफ्तारी का भ्रामक दावा वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक राजा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों द्वारा राजा सिंह को हिरासत में लिया जा रहा है। इस वीडियो के साथ यूजर्स का दावा है कि हैदराबाद में एक मस्जिद निर्माण का विरोध करने पर राजा सिंह को गिरफ्तार किया है।

पिंकी भैया नामक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, #हैदराबाद में बनाई जा रही गैरकानूनी मस्जिद, विरोध करने पर एकलौते हिन्दू विधायक राजा सिंह पर बर्बरता, निर्दयता से किया गया गिरफ्तार पता नहीं हमारा हिंदू समाज कहाँ सोया हुआ है? क्यों एक-दूसरे का साथ नहीं देता है इसीलिए क****लो की इतनी ताकत बढ़ती जा रही है कहीं भी मस्जिद कहीं भी मजार कहीं भी कब्रगाह? लव जेहाद लैंड जेहाद थूक जेहाद ये पूरी ताकत के साथ करते जा रहे हैं जो हिंदुत्ववादी इनके लिए लड़ता है संघर्ष करता है ये इनके पीछे भी नहीं खड़े होते हैं। पता नहीं आने वाला समय इस भारत का क्या होगा कुछ नहीं कर सकते तो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से ही आप लोग पहुंचा सकते हैं’

आर्काईव लिंक

इसके अलावा Furrat huma नामक यूजर ने लिखा, ‘T राजा सिंह हमेशा मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलता रहा, अब मस्जिद निर्माण में मुजरा डांस कर बाधा डाल रहा था। हैदराबाद पुलिस ने नफरत के इस ड्रामेबाज़ को पकड़कर अच्छे से खातेदारी करेगी। अब कानून बताएगा कि नफरत की दुकान कब तक खुलेगी।

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो गोशामहल से विधायक राजा सिंह के ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर 5 मई 2019 को पोस्ट मिला। इस वीडियो के साथ बताया गया है कि सरकार के दबाव में उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

लिंक

वहीं हमें इस घटना के बारे में NDTV की एक रिपोर्ट मिली, जिसमें बताया गया है कि तेलंगाना में भाजपा विधायक राजा सिंह उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें हैदराबाद में पुलिस हिरासत में लिया गया। यह घटना उस भूमि पर शेड बनाने को लेकर हुई झड़प के बाद हुई जहां एक पूजा स्थल को ध्वस्त कर दिया गया था।

लिंक

गौरतलब है कि राजा सिंह काफी विवादित शख्स हैं, वह विवादित और अपमानजमक बयान देते रहते हैं। राजा सिंह पर DFRAC ने विस्तृत रिपोर्ट शीर्षक- भाजपा के बर्खास्त विधायक टी राजा सिंह नफरती और भड़काऊ बयानों का है ‘राजा’ प्रकाशित किया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है। इस वीडियो को राजा सिंह ने अपने एक्स हैंडल से 5 मई 2019 को पोस्ट किया है। इसलिए यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा भ्रामक है।