Devi Chitralekha

फैक्ट चेकः कथावाचक चित्रलेखा की शादी का फोटो मुस्लिम भाई-बहन की शादी का बताकर भ्रामक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया 4 फोटो का एक कोलाज शेयर कर दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक मुस्लिम युवक आमिर ने अपनी सगी बहन फातिमा से निकाह कर लिया। इन तस्वीरों में दुल्हा और दुल्हन को शादी के कपड़ों में देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरुण यादव नामक यूजर ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश बदायूं जिला में आमिर ने अपनी ही सगी baहन फातिमा से निkaah कर लिया। आपको बता दे की आमिर और फातिमा एक दूसरे के सगे भाई baहन है। लेकिन इन दोनों भाई baहन को ही एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार का परवान इस तरह चढ़ा कि यह दोनों भाई baहन एक दूसरे से घर ही में संबंध बनाने लगे। जिसकी वजह से जल्द ही आमिर अपनी baहन फातिमा को प्रेग्नेंट कर दिया, और अपनी बहन के साथ में निkaah कर लिया।’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इन तस्वीरों को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल तस्वीरों की जांच के लिए गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। शादी की यह तस्वीर हमें एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर राहुल शर्मा तिवारी द्वारा 26 मई 2017 को पोस्ट मिलीं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल शर्मा ने बताया कि यह कथावाचक देवी चित्रलेखा के शादी की तस्वीर है। राहुल शर्मा तिवारी ने अपने ट्विटर बायो में बताया है कि वह देवी चित्रलेखा के गौ सेवा धाम अस्पताल एवं विश्व संकीर्तन टूर ट्रस्ट का मीडिया को-ऑर्डिनेटर है।

वहीं इससे पहले देवी चित्रलेखा की मुस्लिम युवक से शादी करने का भ्रामक दावा भी किया गया था, जिसका देवी चित्रलेखा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से खंडन किया था। DFRAC ने भी देवी चित्रलेखा की मुस्लिम युवक से शादी किए जाने की फेक खबरों का फैक्ट चेक किया था, जिसे यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर कथावाचक देवी चित्रलेखा की शादी की तस्वीरें बदायूं में मुस्लिम भाई का अपनी बहन के साथ शादी करने का बताकर भ्रामक दावा किया गया है।