
सोशल मीडिया पर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा एक संदेश बड़ा वायरल हो रहा है। इस संदेश में एक सूची दी गई है। ये सूची पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की बताई जा रही है। इस सूची में कुल 26 नाम है। जिसमे 15 नाम मुस्लिम समुदाय के लोगों के है।

व्हाट्सएप्प पर वायरल हो रहे इस संदेश में लिखा है – “यह रही पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की सूची, जो India TV News पर प्रकाशित की गई है: 1. मोहम्मद आसिफ (उत्तर प्रदेश), 2. अनीश कुरैशी (उत्तर प्रदेश), 3. फैसल खान (दिल्ली), 4. सलीम बेग (राजस्थान), 5. अनीता रॉय (बिहार), 6. रमेश यादव (उत्तर प्रदेश), 7. प्रदीप मिश्रा (मध्य प्रदेश), 8. आरिफ कुरैशी (उत्तर प्रदेश), 9. प्रवीण ठाकुर (हरियाणा), 10. जमील अहमद (पंजाब), 11. सुरेश कुमार (दिल्ली), 12. मोहसिन शेख (महाराष्ट्र), 13. अफजल अंसारी (बिहार), 14. मंजू शर्मा (राजस्थान), 15. दीपक वर्मा (उत्तर प्रदेश), 16. नजीम खान (उत्तर प्रदेश)17. सुनील गुप्ता (बिहार), 18. असलम मिर्जा (गुजरात), 19. राकेश यादव (मध्य प्रदेश), 20. शरीफ शेख (महाराष्ट्र) 21. शाहिद हुसैन (दिल्ली), 22. रियाज अहमद (जम्मू), 23. मीनाक्षी त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), 24. तसलीम खान (उत्तर प्रदेश), 25. नीरज वर्मा (हरियाणा), 26. इरशाद खान (दिल्ली)”
फैक्ट चेक:
वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC ने सबसे पहले इंडिया टीवी पर पहलगाम हमले से जुड़ी खबरों की जांच की। इस दौरान हमें एक ऐसी रिपोर्ट मिली। जिसमे मृतकों और घायलों की सूची दी गई।

मृतकों और घायलों की सूची की जांच करने पर हमने पाया कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों में मृतक सय्यद आदिल हुसैन शाह का नाम शामिल है। इनके अलावा किसी अन्य मुस्लिम का नाम शामिल नहीं है। इस सूची की पुष्टि हिंदुस्तान टाईम्स और नवभारत टाईम्स की रिपोर्ट से भी होती है।

निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से साबित होता है कि पहलगाम हमले से जुड़ी 18 मुस्लिम मृतकों वाली वायरल सूची फेक है।