Karnataka

फैक्ट चेकः मिस्र का वीडियो कर्नाटक में हिन्दू लड़कियों का मुस्लिमों द्वारा अपहरण का बताकर सांप्रदायिक दावा किया गया

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लिफ्ट में दो लड़कियां हैं, तभी वहां दो युवक भी आ जाते हैं और लड़कियों को बेहोश कर उनका अपहरण करने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कर्नाटक के बेंगलुरु का है, जहां मुस्लिमों द्वारा दो हिन्दू लड़कियों का अपहरण किया गया।

Vini नामक एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “कर्नाटक, बंगलौर-देखिए किस तरह जGहादी लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर रहे हैं लिफ्ट में बेहोश करके सीधे कार पार्किंग में खड़ी कार में दोनों लड़कियों को डाला और निकल गए,जिन लड़कियों और महिलाओं का अपहरण होता है उनका कभी पता नहीं चलता!”

Link

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया गया है।

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि यह वीडियो कर्नाटक के बेंगलुरु का नहीं है। दो लड़कियों के अपहरण की कोशिश का यह वीडियो मिस्र का है, जहां पिता द्वारा ही लड़कियों का अपहरण करवाया गया था। यह घटना 12 दिसंबर 2023 की है। एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने इस वीडियो को 20 दिसंबर 2023 को शेयर किया है।

Link

इस घटना के संदर्भ में मिस्र की इंटीरियर मिनिस्ट्री ने ऑफिशियल हैंडल से 20 दिसंबर 2023 को पोस्ट कर जानकारी दी थी। मिनिस्ट्री ने इस घटना के बारे में बताया था कि 12 दिसंबर 2023 को इन लड़कियों की मां ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि उसके पूर्व पति ने दोनों लड़कियों में से एक को अपने साथ ले गया है। दरअसल महिला का अपने पति से 2022 में तलाक हो गया था। जिसके बाद दोनों बच्चियों की कस्टडी मां को मिली थी। इसके बाद नाराज पिता ने पैसे देकर दो व्यक्तियों से दोनों बच्चियों को अगवा करवाना चाहा, जिसमें एक बच्ची भाग गई थी। वहीं पिता अपनी दूसरी बच्ची के साथ देश छोड़कर बाहर चला गया। पुलिस ने इस घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Link

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो कर्नाटक का नहीं है। यह 12 दिसंबर 2023 में मिस्र की घटना का है। इसलिए यूजर्स का यह दावा गलत है कि कर्नाटक में हिन्दू लड़कियों का मुस्लिमों द्वारा अपहरण किया गया है।