Ujjain Mosque Demolished

उज्जैन में इस्लामोफोबिया के चलते मस्जिद तोड़ी गई? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। यूजर्स मस्जिद को तोड़े जाने के पीछे हिन्दू समुदाय और इस्लामोफोबिया को वजह बता रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए चांदनी नामक यूजर ने लिखा- “एक और मस्जिद को तोड़ा रहा है हुनूद आतंकी द्वारा… मध्यप्रदेश – उज्जैन: शहर के बीचो बिच पुरानी मस्जिद को तोड़ा जा राजा है, इस्लामोफोबिया अपने चरम पर है”

Source- X

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स द्वारा भी शेयर किया जा रहा है।

Source- X

Source- X

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वीडियो के संदर्भ में कुछ की-वर्ड्स सर्च किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उज्जैन में बोहरा समाज के कुछ लोगों द्वारा 600 साल पुरानी मस्जिद गिराई जा रही है। वीडियो में पुलिसवालों को मस्जिद के अंदर देखा जा सकता है।

Source- Facebook

इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मस्जिद पर दावेदारी को लेकर बहस करते भी देखा जा सकता है। Asif Malik official नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिसवाले के सामने एक पक्ष खुद को मुस्लिम और दूसरे पक्ष को बोहरा मुस्लिम कहता सुनाई देता है। वहीं इस वीडियो में यह सुना जा सकता है कि मस्जिद में दोनों पक्ष नमाज पढ़ते थे। इसके अलावा वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पहले पक्ष ने दूसरे पक्ष (बोहरा) समाज के कुछ लोगों पर गलत तरीके से मस्जिद को गिराने का आरोप लगाया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि मस्जिद विवाद में कोई सांप्रदायिक और इस्लामोफोबिया का एंगल नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा भ्रामक है।