गुजरात की महिला IPS का बताकर काजल हिंदुस्तानी का वीडियो वायरल

Fact Check hi Featured

सोशल मीडियाा पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला को सुना जा सकता है कि कैसे मुस्लिम लड़कों के प्यार से हिन्दू लड़कियों को सावधान रहना चाहिए। आगे महिला दावा करती है कि शाहरुख खान और आमिर खान की लाइफ़ स्टोरी को रियल न समझें। ये सब योजनाबद्ध है। हिंदू लड़कियों से शादी करने के लिए उन्हें सऊदी से पैसा आया है।

तिवारी दद्दा नामक यूज़र ने तीन भाग (थ्रेड) में वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा,“*ये गुजरात की आईपीएस महिला अधिकारी काजल सिंघाला है और लव जिहाद की बखिया उधेड़ कर लड़कियों को आगाह कर रही है। हिन्दू धर्म के लोगों को आगह करना चाहता हूं। अपने परिवार की लड़कियों को तुरंत यह विडियो भेज दो। किसी भी शहर में पढाई करती है या नोकरी करती हो, इसे देखने के बाद सबसे पहले अपनी बच्चियों ,अपने बच्चो को सेंड करे फिर किसी भी ग्रुप में ”

Tweet Archive Link

अन्य यूज़़र्स ने भी वीडियो शेयर कर यही दावा किया है कि यह महिला गुजरात की आईपीएस है।

Tweet Archive Link

Tweet Archive Link

फ़ैक्ट-चेक:

वायरल दावे की हकीकत जानने के लिए DFRAC टीम ने वीडियो को कुछ की-फ्रेम में कन्वर्च कर गूगल पर रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें नतीजे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं।

बीबीसी हिन्दी द्वारा पब्लिश एक न्यूज़ रिपोर्ट का शीर्षक है,“काजल हिंदुस्तानी कौन हैं जिन्होंने गुजरात पुलिस के सामने किया सरेंडर”

bbc.com/hindi

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गुजरात के जामनगर की रहने वालीं काजल हिंदुस्तानी का असली नाम काजल सिंहला है। वो अकसर विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में नज़र आती रही हैं।

वो ट्विटर बायोडेटा में ख़ुद को उद्यमी, रिसर्च एनालिस्ट, सोशल एक्टिविस्ट और नेशनलिस्ट बताती हैं और कहती हैं कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है।

ट्विटर पर उनके 92 हज़ार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें फॉलो करते हैं। वे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यक्रमों में अक्सर शामिल होती रही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार- काजल हिंदुस्तानी अपने भाषणों में एक समुदाय विशेष पर विवादित टिप्पणियां करती रही हैं। उनका कहना है कि उस समुदाय की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने अपने कई भाषणों में एक ख़ास समुदाय की महिलाओं की हिंदू पुरुषों से शादी के कई फ़ायदे भी गिनाए हैं।

वहीं DFRAC टीम ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरूख खान को हिन्दू महिलाओं से शादी करने पर सऊदी अरब से पैसे मिलने को लेकर काजल हिन्दुस्तानी के दावे की पड़ताल की तो टीम को कोई भी ऐसा भरोसेमंद सोर्स नहीं मिला, जिससे काजल हिन्दुस्तानी के दावे का समर्थन होता हो।

निष्कर्ष:

DFRAC के इस फ़ैक्ट-चेक से स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में नज़र आ रही महिला गुजरात की आईपीएस नहीं है, बल्कि काजल हिन्दुस्तानी हैं, इसलिए सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा ग़लत है।