फैक्ट चेकः मीडिया ने चलाई गुड्डू मुस्लिम की भ्रामक CCTV फुटेज

Fact Check hi Featured Misleading


मीडिया में गुड्डू मुस्लिम का EXCLUSIVE फुटेज बताकर एक वीडियो चलाया गया है। मीडिया का दावा था कि गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा थी। मीडिया का दावा यह भी था ये गुड्डू मुस्लिम की नई तस्वीर है। इस खबर को इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज, नवभारत टाइम्स और न्यूज-18 यूपी उत्तराखंड सहित तमाम चैनल ने चलाया था।

इंडिया टीवी ने खबर को EXCLUSIVE बताते हुए टॉपबैंड दिया- “गुड्डू मुस्लिम का सबसे नया CCTV फुटेज”

source : youtube

ABP न्यूज ने गुड्डू मुस्लिम का सबसे नया वीडियो बताते हुए सीसीटीवी फुटेज की खबर चलाई है।

source : youtube

अन्य मीडिया कवरेज का स्क्रीन शॉट यहां दिया जा रहा है।

source : youtube

source : youtube

फैक्ट चेकः

मीडिया द्वारा चलाए गए गुड्डू मुस्लिम के CCTV फुटेज की DFRAC की टीम ने जांच की। हमें ‘ओडिशा रिपोर्टर’ नामक यूट्यूब चैनल का एक वीडियो मिला। जिसमें एक शख्स ने खुद का नाम शेख हमीद मोहम्मद बताया है। हमीद ने दावा किया कि CCTV फुटेज में दिख रहा शख्स गुड्डू मुस्लिम नहीं बल्कि उनका है।  

source : youtube

वहीं पत्रकार गौरव सिंह सेंगर (@sengarlive) ने ट्वीटर पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में शेख हमीद मोहम्मद का हिन्दी में बाइट है, जिसमें वह खंडन करते हैं कि वीडियो में वह दिख रहे हैं, जिसे गुड्डू मुस्लिम का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वह फिर से वायरल वीडियो की तरह चलकर दिखाते हैं कि यह वीडियो उन्हीं का है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि वायरल हो रहा वीडियो गुड्डू मुस्लिम का नहीं बल्कि शेख हमीद मोहम्मद का है। इसलिए मीडिया द्वारा CCTV फुटेज के संदर्भ में चलाई गई खबर भ्रामक है।