Home / Featured / फैक्ट चेक: क्या रामनवमी पर भारत में नहीं होता सार्वजनिक अवकाश? जानिए सच्चाई

फैक्ट चेक: क्या रामनवमी पर भारत में नहीं होता सार्वजनिक अवकाश? जानिए सच्चाई

हाल ही में देश भर में रामनवमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कुछ राज्यों में इस दौरान हिंसा भी देखने को मिली। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दावा किया गया कि भारत में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होता।

Source: Twitter

True Indology नामक वेरिफाइफ़ ट्विटर अकाउंट ने इस बारे में ट्वीट किया कि भारत में, राम नवमी और हनुमान जयंती के लिए कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है। लेकिन गुड फ्राइडे और अम्बेडकर जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश है। क्यों?,  गुड फ्राइडे अमेरिका जैसे ईसाई बहुसंख्यक देश में भी संघीय अवकाश नहीं है। भारत में यह सार्वजनिक अवकाश क्यों है जबकि अधिकांश भारतीय इसे मनाते भी नहीं हैं?

इस ट्वीट को बड़े पैमाने पर शेयर किया जा रहा है। कई अन्य वेरिफाइड यूजर ने इस दावे को सही मानते हुए सवाल उठाए है। इस ट्वीट को अब तक हजारों रिट्वीट और लाईक मिल चुके है।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किये। इस दौरान हमें भारत सरकार द्वारा जारी किया गया 2023 हेतु सार्वजनिक अवकाश के बारे में एक ऑफिस मेमोरेंडम मिला। जिसमे 2023 में केंद्र सरकार के कार्यालयों में मनाए जाने वाले अवकाश की सूची दी गई। इस सूची में रामनवमी का भी नाम शामिल है।

इसके अलावा हमें रिपब्लिक न्यूज़ की भी एक रिपोर्ट मिली। जिसमे बताया गया कि रामनवमी भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश है। साथ ही उन राज्यों की भी सूची दी। जहां रामनवमी के कारण सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।

निष्कर्ष:

अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि True Indology का भारत में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होने का दावा फेक है।

Tagged: