Home / Featured / फैक्ट चेक: भारत में पोलियो का आखिरी केस 12 जनवरी को नहीं मिला था। अमिताभ बच्चन ने किया गलत दावा

फैक्ट चेक: भारत में पोलियो का आखिरी केस 12 जनवरी को नहीं मिला था। अमिताभ बच्चन ने किया गलत दावा

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दावा किया कि इस साल 12 जनवरी 2023 को भारत में पोलियो के आखिरी मामले को रिपोर्ट किए गए 11 साल हो गए है। बता दें कि अमिताभ बच्चन पोलियो के खिलाफ अभियान में यूनिसेफ के ब्रांड एम्बेस्डर हैं।

ami.jpg

Source: Twitter

उन्होने अपने ट्वीट में लिखा इस साल.. 12 जनवरी 2023.. भारत में पोलियो के आखिरी मामले को 11 साल हो गए हैं.. आपके योगदान के लिए धन्यवाद.. 🙏🏻

ami1.jpg

Source: Twitter

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया और माफी मांगते हुए कहा कि और पोलियो की जानकारी में गलती के लिए क्षमा चाहते हैं .. वास्तव में भारत में पोलियो के आखिरी रिपोर्ट किए गए मामले को 12 साल हो गए हैं। न कि 11 साल .. 12 जनवरी 2011 से .. 12 साल .. मैं माफी मांगता हूं।

फैक्ट चेक: 

sc.jpg

Source: Scroll

अमिताभ बच्चन द्वारा किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC टीम ने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए। इस दौरान हमें scroll.in पर स्मिथा नायर का 13 जनवरी 2021 को प्रकाशित एक लेख मिला। जिसमे बताया गया कि ठीक एक दशक पहले, 13 जनवरी, 2011 को भारत में पोलियो का आखिरी मामला सामने आया था।

g.jpg

Source: gavi.org

इसके अलावा gavi.org की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को हावड़ा, पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया था। तब से, भारत इस बीमारी से मुक्त हो गया है, आधिकारिक तौर पर 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन से पोलियो मुक्त प्रमाणीकरण प्राप्त कर रहा है।

निष्कर्ष: 

अत: DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि अमिताभ बच्चन का भारत में पोलियो के आखिरी केस 12 जनवरी को मिलने का दावा फेक है। क्योंकि भारत में पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 को हावड़ा, पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया था।

Tagged: