भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर 24 दिसंबर को छुट्टी मनाने विदेश जाएंगे राहुल गांधी? पढ़ें- फैक्ट चेक 

Fact Check hi Featured Misleading

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह यात्रा हरियाणा होते हुए 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच नहीं होगी, क्योंकि राहुल गांधी क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए 24 दिसंबर से 2 जनवरी के लिए विदेश जा रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा- “भारत जोड़ो यात्रा के बाद… राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा। हर साल की तरह क्रिसमस और नया साल विदेश में अपनों के साथ मनाएंगे। इसलिए 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक राहुल गांधी का मनोरंजन और फ़ोटो सेशन का कार्यक्रम बंद रहेगा। असुविधा के लिए खेद है। जनहित में जारी”

Source: Twitter

वहीं एक अन्य यूजर ने एक ग्राफिकल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- “राहुल गांधी अंग्रेजी नया साल मनाने जाएंगे विदेश – सूत्र” 

Source: Twitter

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स इस दावे के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। 

Source: Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter
Source: Twitter

फैक्ट चेकः 

वायरल दावे का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। इस दौरान हमें कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में अनिल चौधरी ने बताया- “24 दिसम्बर को #भारत_जोड़ो_यात्रा दिल्ली में आ रही है, आज यात्रा की तैयारियों को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी श्री @shaktisinhgohil जी  के नेतृत्व बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, उपाध्यक्षगण, AICC पदाधिकारी, निगम पार्षद फ्रंटल सेल के चेयरमैन मौजूद रहे।”

Source: Twitter

इसके कुछ और सर्च करने पर हमें हिन्दुस्तान अखबार के यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को बदरपुर के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी के लिए बैठक की। 

Source: YouTube

इसके अलावा हमें दैनिक जागगण की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि “कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने के बाद एक हफ्ते का विश्राम लेगी। इस विश्राम के दौरान यात्रा में विश्रामालय के रूप में साथ चल रहे 60 से अधिक कंटेनरों की मरम्मत और सर्विस कर उन्हें श्रीनगर पहुंचने तक के लिए तैयार किया जाएगा।”

Source: Jagran

वहीं राहुल गांधी की छुट्टी और उनके विदेश जाने के संदर्भ में किसी भी मुख्यधारा की मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित कोई न्यूज नहीं मिली। 

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है, क्योंकि राहुल गांधी 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक की छुट्टी पर नहीं जा रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी और यहां एक हफ्ते का ब्रेक रहेगा क्योंकि यात्रा में चल रहे कंटेनरों की मरम्मत और उनकी सर्विसिंग की जाएगी।