Droupadi Murmu

DFRAC विशेषः ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू के बनाए गए फेक अकाउंट्स, लाखों में मिले फॉलोवर्स

Featured Hate MONITOR

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया है। द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। यूजर्स द्रौपदी मुर्मू को टैग करके बधाई और शुभकामनाओं के पोस्ट लिख रहे हैं। इन पोस्टों के बीच अलग-अलग यूजर्स द्रौपदी मुर्मू के अलग-अलग अकाउंट्स को टैग कर रहे हैं। जिसके बाद हमने द्रौपदी मुर्मू के इन सभी अकाउंट्स की जांच की। हमने पाया कि ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू की फोटो का इस्तेमाल करके कई अकाउंट्स बनाए गए हैं। इन अकाउंट्स में द्रौपदी मुर्मू के नाम की स्पेलिंग में फेर बदल किया गया है। उदाहरण के लिए देखें तो किसी ने अंग्रेजी में Droupadi Murmu लिखा है, तो किसी ने Dropadi Murmu स्पेलिंग लिखी है। इसके अलावा किसी ने ट्विटर आईडी को स्पेशल कैरेक्टर के साथ बनाया है। उदाहरण के लिए देखें तो किसी ने @Droupadi_Murmu के नाम से अकाउंट बनाया है, तो किसी का @DroupadiMurmu_ के नाम से अकाउंट है। यहां हम द्रौपदी मुर्मू के कई अकाउंट्स का कोलाज दे रहे हैं।

यह स्पष्ट कर दें कि द्रौपदी मुर्मू के यह सभी अकाउंट्स फेक, पैरोडी या फिर फैन्स अकाउंट्स हैं। यहां हम कई फेक अकाउंट्स की पड़ताल कर रहे हैं।

फेक अकाउंट नंबर-एक- @DroupadiMurmu__

द्रौपदी मुर्मू के फेक अकाउंट्स में एक ऐसा अकाउंट है जो हाल ही में बहुत लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। यह अकाउंट @DroupadiMurmu__ के नाम से चल रहा है। इस अकाउंट ने बड़ी लोकप्रियता हासिल की, जहां ट्विटर पर कई वेरीफाइड यूजर्स ने भी इसको मेंशन किया है। इस अकाउंट को कुछ ही दिनों में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स मिल गए।

Link: https://web.archive.org/web/20220721194145/https://twitter.com/DroupadiMurmu__

इस फेक अकाउंट को जुलाई 2017 में बनाया गया था और इस अकाउंट द्वारा किए गए सभी पुराने ट्वीट्स को हटा दिया है। हमने इस अकाउंट के यूनिक आईडी को ट्रैक किया, तब पता चला कि बड़ी संख्या में फॉलोवर्स प्राप्त करने के बाद, इस अकाउंट ने अपना यूजरनेम बदलकर @S28BO कर दिया है। इसके अलावा इसने अपना नाम द्रौपदी मुर्मू से बदलकर अब रंजीत कुमार कर दिया गया है। अब इस अकाउंट के 1 लाख 2 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

यहां आप देख सकते हैं कि दोनों अकाउंट की यूनिक आईडी एक हैं, जिसका अर्थ यह है कि यूजर ने द्रौपदी मुर्मू के नाम का इस्तेमाल करके बड़ी लोकप्रियता हासिल करने के साथ-साथ बड़ी संख्या फॉलोवर्स प्राप्त कर लिए। इसके बाद अब उसने अपने यूजरनेम को बदल कर रंजीत कुमार कर दिया है।

वहीं द्रौपदी मुर्मू के इस फेक अकाउंट के झांसे में कई राजनेता और मीडिया चैनलों के वेरीफाइड यूजर भी आए। उन्होंने इस फेक अकाउंट्स को टैग और मेंशन करके पोस्ट लिखे। उन लोगों ने भी इस अकाउंट को मेंशन करके बधाई दी है या फिर किसी समाचार के लिए मेंशन किया है। इस फेक अकाउंट्स को टैग या मेंशन करके पोस्ट करने वाले नेताओं के कुछ स्क्रीनशॉट नीचे दिए गए हैं। इस फेक अकाउंट के झांसे में आने वाले @LokendraParasar, @ArunSao3, @irammokariya, @sanghaviharsh, @purneshmodi, @MLAJagdish, @Pankajbhaidesai, @Nimishaben_BJP, @shailesh_sotta हैं।

इन राजनेताओं के अलावा कई मीडिया संस्थानों ने भी मुर्मू के फेक अकाउंट को मेंशन करके ट्वीट किया है। इन मीडिया संस्थानों में @bbcnewsmarathi, @ETNOWlive, @TheWeekLive, @airnews_abad, @DynamiteNews_, @News1IndiaTweet, @NewsMobileIndia और @AsianetNewsSN शामिल हैं।

इसके अलावा, जब हमने इस फर्जी आईडी के पिछले यूजरनेम की खोज की तो हमें पता चला कि पहले यह अकाउंट केजे तिवारी के नाम से चल रहा था।

Link: https://web.archive.org/web/20200308134216/https://twitter.com/imkjtiwari/status/1103946161193390081

हमने आगे द्रौपदी मुर्मू के इस फर्जी आईडी को विभिन्न यूजर्स द्वारा किए गए रिप्लाई में पाया कि इसे काजल और जान के नामों से रिप्लाई किया गया है। जिनका स्क्रीन शॉट नीचे दिया गया है।

Link: https://twitter.com/RupaRam2017/status/946054470827368448

Link: https://twitter.com/JasvarJitendra/status/1174721201089871872

फेक अकाउंट नंबर-दो- @DraupdiMurmuBJP

इस फेक अकाउंट का लिंक: https://twitter.com/DraupdiMurmuBJP है। इस अकाउंट @DraupdiMurmuBJP ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए द्रौपदी मुर्मू का सहारा लिया। यह अकाउंट अभी ट्विटर पर मौजूद नहीं है। इस अकाउंट ने अब अपना यूजरनेम बदलकर @TheShantipriya कर लिया है।

हमने इस अकाउंट का आर्काइव्ड वर्जन ढूंढकर कुछ रिसर्च किया। हमने देखा कि इस अकाउंट को सितंबर 2021 को बनाया गया था। 22 जून तक ट्विटर पर इस अकाउंट के 22,000 फॉलोअर्स हो गए थे, जिसका स्क्रीनशॉट नीचे दिया गया है।

(Link:https://web.archive.org/web/20220622131603/https://twitter.com/DraupdiMurmuBJP)

इस अकाउंट के यूनिक आईडी प्राप्त करने के बाद, हमने इसके नए यूजरनेम की तलाश की। जिसके बाद सामने आया कि इस यूजर ने अपना यूजरनेम बदलकर @TheShantipriya कर दिया है। नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट दोनों अकाउंट्स के समान होने का प्रमाण दिखाता है।

वहीं इस फेक अकाउंट को द्रौपदी मुर्मू का अकाउंट समझकर वेरिफाइड यूजर्स ने उसे मेंशन करते हुए पोस्ट किया है। जिन वेरीफाइड यूजर्स ने इस फेक अकाउंट को मेंशन किया था, उसमें  @manish_singhIND, @neeraj_jain75, @BJPMahilaMorcha, @ArunkrsinhaMLA, @gajendra4bjp, @spsinghbaghelpr, @prahladspatel शामिल हैं। वहीं @IndiaAheadNews, @News1IndiaTweet, @ZEEUPUK, @SudarshanNewsTV जैसे कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इस फेक अकाउंट को मेंशन किया था। इनके स्क्रीन शॉट नीचे दिए जा रहे हैं।

फेक अकाउंट नंबर-तीन- @draupadimurmupr

द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक और फेक अकाउंट है, जिसे बड़ी संख्या में रीच और फॉलोवर्स मिले हैं।  यह अकाउंट को हाल ही में जून 2022 में बनाया गया है और इसको बनाए जाने के 2-3 दिनों में इसके 50.5 हजार फॉलोवर्स हैं। इसने द्रौपदी मुर्मू का नाम भी गलत लिखा है। इस यूजर ने द्रौपदी मुर्मू जिनका अंग्रेजी में सही स्पेलिंग DROUPADI MURMU है, उन्हें DRAUPADI MURMU लिखा है।

यहां हम आपको द्रौपदी मुर्मू की सही स्पेलिंग “Droupadi Murmu” दे रहे हैं।

Link: https://twitter.com/narendramodi/status/1550131499328229377

द्रौपदी मुर्मू के नाम की सही स्पेलिंग “Droupadi Murmu” के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने पोस्ट शेयर किया है।

इस फेक अकाउंट को कई वेरीफाइड यूजर्स द्वारा मेंशन किया गया है। जिसमें @MamataOfficial, @SadhguruJV, @ShatruganSinha, @Abhinav_Bindra, @AmitThakerBJP और @VinojBJP शामिल हैं।

फेक अकाउंट नंबर-चार- @DroupadiMurmu75

द्रौपदी मुर्मू के नाम से एक और फेक अकाउंट @DroupadiMurmu75 है।

फेक अकाउंट नंबर-पांच- @DroupadiMurmu57

फेक अकाउंट नंबर-छह- @MurmuDroupadi

वहीं हमें एक अकाउंट ऐसा मिला जिसने अपना यूजरनेम बदलकर @MurmuDroupadi कर दिया है, जबकि प्रोफाइल फोटो में पत्रकार मोहम्मद जुबैर की फोटो लगी हुई है और उसने #IStandWithZuair लिखा है।

वहीं Droupadi Murmu के ओरिजिनल ट्विटर आईडी की पड़ताल के लिए हमने ट्विटर पर सर्च किया। इस दौरान हमें पत्रकार अंशुल सिंह का एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में बताया गया है कि द्रौपदी मुर्मू के पीए सूरज कुमार महतो ने बताया है कि द्रौपदी मुर्मू का कोई आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है।

निष्कर्षः

ट्विटर पर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का फिलहाल कोई अकाउंट नहीं है। अभी तक ट्विटर पर जितने अकाउंट हैं, वह फेक हैं। सोशल मीडिया के इन यूजर्स ने ऐसा फॉलोवर्स और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए किया है। हमारी जांच में यह भी सामने आया है कि कई यूजर्स ऐसे हैं, जिनको Droupadi Murmu के नाम का इस्तेमाल करने पर उन्हें हजारों की संख्या में फॉलोवर्स मिले हैं। वहीं उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ी हैं। इनमें से कई यूजर्स ने फॉलोवर्स पाने के लिए अपना यूजरनेम बदल लिया है।