Home / Featured / फैक्ट चेक: क्या वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए छोड़ दी बीजेपी?

फैक्ट चेक: क्या वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए छोड़ दी बीजेपी?

सोशल मीडिया पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को लेकर एक बड़ा दावा किया गया। जिसमे कहा गया कि वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीजेपी छोड़ दी।

फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर कहा कि “वसुंधरा छोड़ दी भाजपा कॉंग्रेस में होगी शामिल।“

फैक्ट चेक

उपरोक्त दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वसुंधरा राजे के सोशल मीडिया हैंडल – ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम की जांच की। लेकिन इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं मिली। फिर हमने वसुंधरा राजे की आधिकारिक वेबसाइट के मीडिया सेक्शन को देखा। लेकिन वहाँ भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

हालांकि हमें नवभारत टाईम्स का एक ट्वीट मिला। जिसमे उन्होने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर राज्यसभा चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

निष्कर्ष:

अत: वसुंधरा राजे के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का दावा फेक है।

दावा समीक्षा: वसुंधरा राजे बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हो गई शामिल

दावाकर्ता: फेसबुक यूजर

फैक्ट चेक: फेक

Tagged: