फैक्ट चेक: क्या अखिलेश यादव ने किया था गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अपमान? जानिए हकीकत

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो रहा है. क्लिप में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने मंच पर बैठते ही गौतम बुद्ध की मूर्ति को टेबल पर रखने से मना कर दिया है| यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव ने गौतम बुद्ध का अपमान किया है| यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उसी वीडियो को शेयर किया 22 फरवरी, २०२२ और लिखा की ‘श्री अखिलेश यादव जी भगवान तथागत गौतम बुद्ध से इतनी नफ़रत क्यों करते हो,क्या यह भी नई सपा का चरित्र है।’

भाजपा सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने भी अखिलेश यादव पर भगवान राम और भगवान गौतम बुद्ध के प्रति घृणा व्यक्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने #ना_आ_रहे_अखिलेश का भी इस्तेमाल किया अपने ट्वीट में|

फैक्ट चेक

शोध करने के बाद, हमें समाजवादी पार्टी द्वारा यूट्यूब पेज पर अपलोड किया गया पूरा वीडियो मिला। यह क्लिप कुशांबी जिले के सिराथू नगर में आयोजित समाजवादी पार्टी की रैली से ली गई है। असली वीडियो में अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध की प्रतिमा का सम्मान किया। नीचे दिए गए वीडियो से यहाँ साबित होता है कि वायरल वीडियो में दूसरे आधे हिस्से को क्रॉप करके डाला गया था, जहां अखिलेश जी उस व्यक्ति को टेबल पर मूर्ति रखने से मना कर रहे थे। इसे यह भी साबित होता है कि वीडियो को बीजेपी के कार्यकर्ता भ्रामक तरीके से फैला रहे है।

ऊपर दिए गए वीडियो में ठीक 10 मिनट 1 सेकेंड में आप वायरल दावे की हकीकत का अंदाजा लगा सकते हैं।

निष्कर्ष: दावा भ्रामक है

दावा समीक्षा: क्या अखिलेश यादव ने किया था गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनादर?

दावा: केशव प्रसाद मौर्य, अवनीश कुमार सिंह

फैक्ट चेक: भ्रामक