फैक्ट चेक: क्या भारतीय सैनिकों ने चीन सीमा पर बनाया गुरुद्वारा?

Fact Check hi Fake Featured

ट्विटर पर एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमे कहा गया कि भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा पर गुरुद्वारा बनाया है।

@nandiniidnani69 नाम के एक अकाउंट ने ट्वीट किया, “सिख रेजिमेंट ने चीन सीमा पर एक गुरुद्वारा बनाया और पोस्ट पर एक निशान लगाया।” बता दें कि इस अकाउंट के 10.2K फॉलोअर्स हैं।

18 जनवरी 2022 को पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सैनिक गुरुद्वारे की स्थापना का जश्न मना रहे हैं। फ़ेसबुक पर अन्य अकाउंट्स ने भी मिलते-जुलते दावे के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया।

यह भी पढ़े: क्या भारतीय उपग्रह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से टकराया और अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिन्स की मौत का कारण बना?

फैक्ट चेक:

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद, हमने दावे के पीछे की सच्चाई की खोज की, हमें शेर-ए-पंजाब पर एक लेख मिला जहां गुरुद्वारा को गुरुद्वारा पत्थर साहिब के नाम से जाना जाता है जो लेह में स्थित है। यह वीडियो 80 फीट निशान साहिब की स्थापना पर रिकॉर्ड किया गया था।

इसके अलावा बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने 25 अक्टूबर 2021 को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया। मनजिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘गुरुद्वारा पत्थर साहिब, लेह में स्थापित 80 फीट निशान साहब को देखकर एक धन्य अनुभूति’

इसलिए यह साबित होता है कि पोस्ट किया गया वीडियो निशान साहब की स्थापना के अवसर पर 25 अक्टूबर 2021 का है। अत: दावा फर्जी और भ्रामक है।

 

Claim review: क्या भारतीय सैनिकों ने चीन सीमा पर बनाया है गुरुद्वारा?

 

Claim by-  फेसबुक यूज नंदिनी

 

Fact Check- फेक और भ्रामक