Home / Misleading / फैक्ट चेक: क्या गोरखपुर में पीएम मोदी की रैली में फंसी थी एंबुलेंस?

फैक्ट चेक: क्या गोरखपुर में पीएम मोदी की रैली में फंसी थी एंबुलेंस?

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यूपी सरकार द्वारा लगातार शिलान्यास और उद्घाटन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर में एक रैली को भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से भारी भीड़ आई थी। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली की वजह से जाम की स्थिति बन गई है। इस जाम में एक गंभीर हादसे के मरीज को लेकर एंबुलेंस फंसी हुई है। इस वीडियो को SwagReport ने पोस्ट किया है। इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

फैक्ट चेक:

हमारी टीम द्वारा इस विषय पर कुछ सर्च और फैक्ट चेक का विश्लेषण करने के बाद पाया कि वीडियो गोरखपुर पुलिस की जानकारी में आया तो उन्होंने वीडियो के सबंध में अधिक जानकारी मांगी, ताकि वे इस मुद्दे पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद ट्वीट कर स्पष्ट किया कि मोहद्दीपुर चौराहे पर कोई जाम या एंबुलेंस नहीं फंसी थी। साथ ही पुलिस को दिया गया नंबर भी स्विच ऑफ था।

https://twitter.com/gorakhpurpolice/status/1468148252025364482?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1468148252025364482%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fdfrac.org%2Fen%2F%3Fp%3D6627

Tagged: