फैक्ट-चेक: क्या सीएम चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दी है?

Fact Check hi Fake Misleading

19 अक्टूबर 2021 को रिपब्लिक टीवी ने पंजाब कांग्रेस और सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक विवादों पर एक समाचार पोस्ट किया। रिपब्लिक टीवी ने अपने लेख में सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू को चुनौती दी है कि वह मुख्यमंत्री बनकर 2 महीने में अपनी 13 मांगों को पूरा करके दिखाएं।

लेख में यह भी कहा गया है कि चन्नी ने सिद्धू को दी गई चुनौती के लिए सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश भी की थई। सिद्धू ने हाल ही में पार्टी के भीतर कुछ राजनीतिक उथल-पुथल के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि वह अभी भी पार्टी का हिस्सा बने हुए हैं और बात सुलह समझौते की तरफ हो रही है।

फैक्ट चेकः

यहां ध्यान दिया जाना चाहिए कि लेख किसी भी तरह से यह नहीं बताता है कि इस जानकारी का स्रोत कौन है, और इन दावों पर जोर देते हुए ‘कथित’ शब्द का उपयोग भी नहीं करता है। इस लेख ने अपने पाठकों के लिए काफी भ्रम पैदा किया है। वहीं कांग्रेस ने इन दावों का जोरदार खंडन किया है और रिपब्लिक की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर सवाल उठाया कि उनके द्वारा ऐसा निराधार दावा पब्लिश किया गया है।

हमने कुछ और ऑनलाइन खोज की और इस तरह के दावे के लिए एक भी विश्वसनीय स्रोत नहीं मिला। इसलिए यह दावा फेक प्रतीत हो रहा है। हमने पहले भी कई मौकों पर रिपब्लिक टीवी की तथ्य-जांच की है। जिसे इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।