फैक्ट चेक: क्या अकबर रोड का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग हो गया?

Fact Check hi Fake Featured Misleading

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नई दिल्ली के अकबर रोड का नाम बदल दिया गया है। अब इस रोड को सम्राट विक्रमादित्य के नाम से जाना जाएगा। देवरूषी जोशी नामक यूजर ने 14 अक्टूबर 2021 को पोस्ट लिखकर दावा किया कि- “जागो हिन्दू। खुशखबरी। दिल्ली की अकबर रोड का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग किया गया। समस्त हिन्दू समाज आपका आभारी रहेगा। जय श्री राम।” इस दावे के साथ ट्वीटर और फेसबुक पर कई पोस्ट डाले गए, जो अब वायरल हो रहे हैं।

फैक्ट चेकः

हालाँकि, यह दावा झूठा है। बूम लाइव के संवाददाता ने दिल्ली नगर निगम के रोड डिवीजन के अधीक्षक अभियंता (एसई) पी. सिंह से संपर्क किया। अधीक्षक अभियंता पी. सिंह ने इस दावे को खारिज कर दिया कि अकबर रोड का नाम बदलकर सम्राट विक्रमादित्य कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई व्यक्तियों द्वारा सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अधिकारियों द्वारा उन्हें हटा दिया गया, क्योंकि आधिकारिक तौर पर सड़कों का नाम बदलने को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

इसलिए यह दावा फेक और गलत है।