फैक्ट चेकः क्या देश में बढ़ रहा है कोरोना? क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

Fact Check hi Featured Misleading

25 सितंबर,2021 को, ए1 भारत न्यूज नामक एक यूट्यूब चैनल ने एक समाचार अपने चैनल पर पोस्ट किया। जहां वे दिन की “सबसे बड़ी” स्टोरी को कवर करने का दावा कर रहे थे। शो का पहला खंड उन खबरों की एक हेडलाइंस दे रहा है जिन्हें शो के बाकी हिस्सों में शामिल किया जाना है। सबसे पहली हेडलाइन यह है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान होने जा रहा है। एंकर बार-बार इस बात पर जोर देती है कि लॉकडाउन लगने वाला है।

A1 भारत समाचार का वीडियो

फैक्ट चेकः

लॉकडाउन लगाए जाने की पड़ताल के लिए जब हमने इसकी सच्चाई का पता लगाया तो कई तथ्य सामने आए। इस न्यूज खंड के बाकी हिस्सों में एंकर लॉकडाउन का कोई जिक्र नहीं करती है, लेकिन बस विभिन्न राज्यों में स्कूल खोलने की बात करती है। इसके अतिरिक्त, भारत में COVID-19 मामले वर्तमान में स्थिर हैं और पिछली दो लहरों की तरह तेज वृद्धि पर नहीं हैं।

जिससे यह प्रतीत होता है कि समाचार चैनल ने शुरुआत में केवल अपने दर्शकों को साथ बने रहने और अधिक व्यूज प्राप्त करने के लिए लॉकडाउन का उल्लेख किया गया। समाचारों की यह क्लिकबैट प्रकृति आज के मीडिया चैनलों में बहुत प्रचलित है। इसलिए यह दावा न केवल भ्रामक है बल्कि जनता के बीच दहशत की झूठी भावना भी पैदा करता है।