FACT CHECK: जानिए बुर्का पहने महिलाओं को बेचे जाने की सच्चाई

Fact Check en

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ बुर्का पहनीं महिलाओं की बोली लगाई जा रही है। वीडियो में महिलाओं को पुरुषों की भीड़ घेरे हुए है और महिलाएं जंजीर से बंधी हुई है। एक बुजुर्ग सभी महिलाओं के नकाब उठाता है और उनका चेहरा देखता है।

Source: X

सोशल मीडिया साईट X (ट्विटर) पर सलवान मोमिका नामक वेरिफाइड यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को केपशन देते हुए उन्होने लिखा कि इस्लाम में औरतों को बेचना आम बात है। यह इस्लाम है।

फैक्ट चेक:

Source: Instagram

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इस दौरान वीडियो में हमें sky kurdish लिखा लोगो दिखाई दिया। इसके बाद हमने sky kurdish से जुड़े अकाउंट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सर्च किया। ऐसे में हमें ओरिजिनल वीडियो इंस्टाग्राम पर sky Kurdish के अकाउंट पर पोस्ट किया हुआ मिला। जिसमे अयान रफीक को भी मेंशन किया हुआ था।

Source: Instagram

आगे की जांच में अयान रफीक के अकाउंट की पड़ताल की। इस दौरान हमें पूरा वीडियो उनके द्वारा पोस्ट किया हुआ मिला। वीडियो के केप्शन में जानकारी देते हुए बताया गया कि “आर्यन रफीक द्वारा ताज़ा प्रदर्शन 2023/3/7 “एज़िदखान फ़रिश्तों की अनसुनी चीखें” लाइव तकनीकी प्रस्तुति الـصـیـاح الـمـموس لـلملائــكة الــیـزیــدیــة इसके साथ ही अभिनय करने वाली सभी मॉडल के भी नाम दिये गए। जो इस प्रकार है – सामी अल-अली, नूह शक्सवान, हुदा अल ताई, दलवान माजिद, ज़ीनो एम साबिर, साजा अल ताई, दुहा अल ताई, ज़ेयार हमा होम, मैम जमाल

वीडियो से जुड़ी आगे की जानकारी पड़ताल करने पर हमने पाया कि इस वीडियो को इराक स्थित एरबिल के बाज़ार में शूट किया गया था। इसका प्रदर्शन एरबिल के बाज़ार में ही किया गया था।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट है कि मुस्लिम वायरल वीडियो के साथ किया गया मुस्लिम महिलाओं को बेचे जाने का दावा भ्रामक है।