सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राहुल गांधी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए देखा जा सकता है। उनके पास सोनिया गांधी भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दौरान राहुल गांधी भावुक होकर रोने लगे।

Source: Facebook
सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर यूजर Tom George Kavil ने लिखा कि “सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दौरान राहुल गांधी भावुक हो गए। इस मार्मिक पल के बारे में आपकी क्या राय है?”
फैक्ट चेक:
वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। लेकिन वायरल वीडियो से जुड़ी कोई जानकारी हमें नहीं मिली।

Source: DetectVideo
ऐसे में हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए वायरल वीडियो की एआई डिक्टेक्टर टूल DetectVideo.ai से जांच की। इस दौरान वायरल वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 57 फीसद आई।

Source: Deploy
इसके साथ ही हमने एक अन्य एआई डिक्टेक्टर टूल Deploy Detect से भी वायरल वीडियो की जांच की। इस दौरान वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 3.9 फीसद वहीं वीडियो के म्यूजिक की एआई निर्मित होने की संभावना 99.8 फीसद सामने आई।

इसके अलावा एक एआई डिक्टेक्टर टूल Diopter से जांच करने पर वायरल वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना 67 फीसद वहीं वॉइस की एआई निर्मित होने की संभावना 17 फीसद सामने आई।
अंत में हमने वायरल वीडियो के सबंध में आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा से भी बातचीत की। उन्होने वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर बताया कि वीडियो में AI के जरिए हेरफेर किए जाने के संकेत दिखाई देते हैं।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट-चेक में वायरल वीडियो के मूल स्रोत और उसमें दिखाई गई घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, तीन अलग-अलग AI डिटेक्शन टूल्स से जांच करने पर वीडियो के AI निर्मित होने की संभावना के परिणाम भी अलग-अलग मिले।।
| Claim Review | RSS की शाखा में चंद्रशेखर आजाद के शामिल होने की AI जनरेटेड तस्वीर वायरल |
| Claim By | सोशल मीडिया यूज़र्स |
| Fact Check | भ्रामक दावा |
Sources: (Fact Check)
- एआई डिक्टेक्टर टूल DetectVideo.ai से जांच
- एआई डिक्टेक्टर टूल Deploy Detect से जांच
- एआई डिक्टेक्टर टूल Diopter से जांच
- DFRAC की आईटी एक्सपर्ट मयंक शर्मा से बातचीत
