लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने पर कथित पैलेट गन से घायल साहिल लोचब को लेकर पहुंचे थे। राहुल गांधी FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कई घंटों तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी नेता भी वहां मौजूद थे। राहुल गांधी के धरने के बाद साहिल लोचब की FIR दर्ज की गई। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा साहिल लोचब को मुस्लिम बताया गया।
Janardan Mishra नामक यूजर ने लिखा, ‘राहुल गांधी ने अपनी मांग मनवा ली साहिल लोचब मुस्लिम की FIR दर्ज होकर उसकी कापी भी उसको दे दी गई है। सरकार को झुकना अच्छी तरह आता है क्योंकि रीढ़ ही झुकी हुई है तो हर वक्त झुके रहने की स्थिति में रहती है। पहले किसानों के सामने झुकना पड़ा, अभी काकरोच के सामने झुकना पड़ा और आज राहुल गांधी के सामने झुकना पड़ा। सरकार को इसलिए कहा जायेगा कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है।’

वहीं, Subodh C Sarang नामक यूजर ने लिखा, ‘@INCIndia साहिल लोचब सिर्फ मुस्लिम हैं इसिलिये @RahulGandhi उसे Support कर रहे हैं l और इस जगह कोई अगर हिंदू होता तो क्या LoP ऐसे करता? कभी नहीं l’

फैक्ट चेकः
हमने जांच में पाया कि साहिल लोचब मुस्लिम नहीं हैं। साहिल ने खुद बताया कि वह हिन्दू हैं और जाट समुदाय से आते हैं। वहीं DFRAC से बात करते हुए नजफगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं सुषमा देवी यादव ने बताया कि लोचब जाट समुदाय से आते हैं और साहिल के मुस्लिम होने का दावा गलत है।
हमने वायरल दावे की जांच की। इस दौरान हमें राहुल गांधी के एक्स हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो मिला, जिसमें साहिल लोचब का बयान बयान है। इस वीडियो में साहिल कहते हैं, ‘सबसे पहले तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि मेरा नाम साहिल लोचब है। मैं एक हिन्दू परिवार से आता हूं और जाट कम्यूनिटी से आता हूं। मेरे खिलाफ गलत नरेटिव ना फैलाया जाए।’
हमें साहिल के बारे एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर शीर्षक ‘साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया’ से एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में प्रकाशित है, ‘एफआईआर दर्ज होने के बाद साहिल लोचब ने बताया कि वो हिंदू परिवार से आते हैं और जाट समुदाय से हैं. उन्होंने अपील की, मेरे खिलाफ गलत नैरेटिव न फैलाया जाए.’

टीवी-9 भारतवर्ष की रिपोर्ट में साहिल लोबच के पिता का नाम दीपक बताया गया है। रिपोर्ट में उल्लेखित है, ‘दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 19 वर्षीय साहिल लोचब के मामले में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की, जो कथित तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से घायल हुआ था. पीड़ित ने अपना नाम साहिल लोचब बताया है. उनके पिता का नाम दीपक है और वह मकान नं 5, अग्रवाल कॉलोनी, न्यू अनाज मंडी, नजफगढ़, दिल्ली का रहने वाला है. उसकी मेरी उम्र करीब 20 साल है. उसने शिकायत में कहा कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) से पढ़ाई कर रहा हैं.’

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में साहिल लोचब की मां का नाम ज्योति लोचब बताया गया है।

आगे की जांच के लिए DFRAC की टीम ने नजफगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं सुषमा देवी यादव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लोचब जाट समुदाय से आते हैं और साहिल के मुस्लिम होने का दावा गलत है।
निष्कर्षः
DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया साहिल लोचब को मुस्लिम बताकर भ्रामक दावा किया गया है। साहिल ने खुद बताया है कि वह हिन्दू हैं और जाट समुदाय से आते हैं।
| Claim Review | Sahil Lochab has been identified as a Muslim. |
| Claimed By | X Users |
| Fact Check | Misleading |
Our Sources:
- Video of Sahil Lochab posted by Rahul Gandhi on August 21st, 2026
- News Coverage by ABP News on August 21st, 2026
- News Coverage by TV-9 Bharatvarsh on August 21st, 2026
- News Coverage by Times Of India on August 21st, 2026
- Congress Leader Sushma Devi Yadav statement to DFRAC
