Baba Ramdev

फैक्ट चेक: कांग्रेस से माफी मांगते बाबा रामदेव का वायरल वीडियो AI मैनिपुलेटेड है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर योगगुरु बाबा रामदेव के कई कथित बयान वायरल हो रहे हैं। रामदेव के इन बयानों को सही मानकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर शेयर भी कर रहे हैं। रामदेव का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जमकर शेयर किया गया है, जिसमें बाबा रामदेव को कांग्रेस से हाथ जोड़कर माफी मांगते देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में बाबा रामदेव को कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है ‘कांग्रेस सरकार चाहे जैसी भी थी लेकिन तानाशाह नहीं थी। महंगाई बेरोजगारी पर कंट्रोल था। हमारे देश की मीडिया कांग्रेस की छवि खराब की है, उसमें मेरा भी योगदान कम नहीं था। मुझे माफ कर दो।’

इस वीडियो को शेयर करते हुए India गठबंधन नामक यूजर ने कहा, ‘कांग्रेस सरकार चाहे जैसी भी थी लेकिन तानाशाह नहीं थी।महंगाई बेरोजगारी पर कंट्रोल था। हमारे देश की मीडिया कांग्रेस की छवि खराब की है,उसमें मेरा भी योगदान कम नहीं था। बाबा रामदेव’

लिंक

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक अन्य यूजर Pradeep Gupta ने लिखा, ‘बाबा रामदेव भी बीजेपी से परेशान हो चुके हैं.. एक एक करके सभी लोग भीम जनता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। सभी को इनकी हकीकत समझ आ गई है। ये फिर से 2 सीट पर आ जाएंगे गद्दार’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी इस वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि यह दावा भ्रामक है और बाबा रामदेव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। हमने जांच में पाया किया बाबा रामदेव के वायरल वीडियो का ऑडियो AI-मैनिपुलेटेड है। वहीं, वीडियो की जांच करने के बाद AI एक्सपर्ट मयंक शर्मा ने बताया कि बाबा रामदेव के वायरल वीडियो AI-मैनिपुटेड है।

हमने बाबा रामदेव का कांग्रेस से माफी मांगने के संदर्भ में गूगल पर कुछ कीवर्ड्स सर्च किया। लेकिन हमे ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट्स नहीं मिली, जिसमें बाबा रामदेव का कांग्रेस से माफी मांगने की कवरेज की गई हो। आगे की जांच के लिए हमारी टीम ने वीडियो की जांच AI-डिटेक्टर टूल्स हाइव मॉडरेशन और detectvideo.ai से की। हमारी जांच में परिणाम सामने आया कि बाबा रामदेव का वायरल वीडियो AI-मैनिपुलेटड है। हाइव मॉडरेशन की जांच में सामने आया कि बाबा रामदेव के वायरल वीडियो में 99.3 प्रतिशत ऑडियो मैनिपुलेटड है। वहीं detectvideo.ai की जांच में सामने आया कि यह वीडियो 69 प्रतिशत मैनिपुलेटड है।

वहीं आगे की जांच में हमने पाया कि पिछले दिनों बाबा रामदेव के इसी बयान का नवभारत टाइम्स का एक पोस्टकार्ड वायरल हुआ है, जिसमें बाबा रामदेव का कथित बयान था, ‘कांग्रेस सरकार चाहे जैसी भी लेकिन तानाशाह नहीं थी महंगाई बेरोज़गारी पर कंट्रोल रखतीं थी हमारे देश के मिडिया पत्रकारों ने कांग्रेस की छवि ख़राब की है उसमें मेरा भी योगदान कम नहीं था, मुझे माफ कर दो।’ इस पोस्टकार्ड को नवभारत टाइम्स द्वारा फेक करार दिया गया था। नवभारत टाइम्स ने एक्स हैंडल पर लिखा था, ‘पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई फर्ज़ी पोस्ट वायरल की जा रही हैं, जिनके माध्यम से भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। किसी भी खबर की सत्यता और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और प्लेटफॉर्म्स पर ही भरोसा करें।’

वायरल वीडियो के और ज्यादा विस्तृत विश्लेषण के लिए हमारी टीम ने एआई एक्सपर्ट मयंक शर्मा से संपर्क किया। मयंक ने बताया कि बाबा रामदेव का बयान एआई मैनिपुलेटेड है, क्योंकि हमें इस वीडियो के एआई मैनिपुलेटेड होने के कई तथ्य मिले हैं। जैसे- वायरल वीडियो के 4 सेकेंड पर बाबा रामदेव कुछ बोलते हुए नहीं दिखते हैं, जबकि बैकग्राउंड में उनका बयान चल रहा होता है। इस दौरान देखा जा सकता है कि बाबा रामदेव के सामने से वहां मौजूद मीडियावालों की बाइक आईडी अचानक से गायब हो जाती हैं। इसके अलावा बाबा रामदेव के वायरल वीडियो के नीचे ग्रोक का वाटरमार्क दिखता है, जिससे यह प्रतीत होता है कि इस वीडियो को ग्रोक की मदद से तैयार किया गया हो।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर किया गया दावा भ्रामक है और बाबा रामदेव का वायरल वीडियो AI मैनिपुलेटेड है। बाबा रामदेव ने कांग्रेस से माफी मांगने वाला बयान नहीं दिया है।

Claim ReviewBaba Ramdev apologized to the Congress.
Claimed ByX Users
Fact CheckMisleading

Our Sources:

  1. Video analysis of AI Detector Tool Hive Moderation
  2. Video analysis of AI Detector detectvideo.ai
  3. Clarification of Fake News by NBT Hindi News on August 21st, 2026
  4. AI Expert Mayank Sharma statement to DFRAC