Ravish Kumar

फैक्ट चेकः CJP-दीपके पर रवीश कुमार का AI-मैनिपुलेटेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

Fact Check hi Featured Misleading

दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस बीच झारखंड के रांची में भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस प्रदर्शन में सीजेपी और अभिजीत दीपके के शामिल नहीं होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की न्यूज क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें रवीश कुमार को अभिजीत दीपके, सीजेपी के अन्य सदस्यों, आम आदमी पार्टी के नेताओं संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पर सवाल उठाते हुए देखा जा सकता है। Arun Yadav नामक यूजर ने रवीश कुमार के इस न्यूज क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘रवीश कुमार CJP और अभिजीत दिपके की पोल खोलते हुए’

लिंक

Abhishek Tyagi नामक एक अन्य एक्स यूजर ने इस न्यूज क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘काॅकरोच जनता पार्टी (CJP) व अभिजीत दीपके की पोल खोलते हुए रवीश कुमार! अभिजीत दीपके एंड गैंग से विपक्ष समर्थक पत्रकार भी आक्रोशित हो रहे हैं!!’

लिंक

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी यह न्यूज क्लिप या इसके स्क्रीनशॉट को शेयर किया है, जिसे यहां, यहां, यहां और यहां देखा जा सकता है। वहीं, यह क्लिप फेसबुक पर भी शेयर की जा रही है, जिसे यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि रवीश कुमार की वायरल न्यूज क्लिप AI-मैनिपुलेटेड है। रवीश कुमार की ओरिजिनल क्लिप में दिल्ली हिंसा मामले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल पूछने और उनका इस्तीफा मांगने की कवरेज है। वहीं, हमने वायरल न्यूज क्लिप के संदर्भ में रवीश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने इसे AI क्लिप करार दिया है।

वायरल क्लिप की जांच के लिए सबसे पहले हमारी टीम ने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें रवीश कुमार की ओरिजिनल न्यूज क्लिप उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 29 जुलाई को अपलोड मिली, जिसका शीर्षक है, ‘अमित शाह को घेरा राहुल गांधी ने, इस्तीफ़ा मांगा, क्या शाह जवाब देंगे?’। इस न्यूज क्लिप के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है, ‘अमित शाह को राहुल गांधी ने मुद्दा बना लिया है। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर राहुल गांधी लगातार अमित शाह से सवाल पूछ रहे हैं। उन्हें पत्र लिख रहे हैं मगर जवाब नहीं मिल रहा है। जिस तरह से राहुल गांधी अमित शाह से जवाब मांग रहे हैें उससे लग रहा है कि यह लड़ाई किसी और दिशा में जा रही है। अमित शाह क्यों नहीं राहुल का सामना कर पा रहे हैं?’

हमारी टीम ने इस पूरे वीडियो को देखा और पाया कि इस न्यूज क्लिप में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हिस्सा कहीं नहीं है।

इसके बाद हमारी टीम ने वायरल वीडियो की जांच एआई-डिटेक्टर टूल्स हाइव मॉडरेशन और डीपफेक-ओ-मीटर पर की। इन दोनों टूल्स की जांच मे परिणाम सामने आया कि यह वीडियो एआई-मैनिपुलेटेड है। रवीश कुमार के ओरिजिनल वीडियो में ऑडियो को एडिट करके इसमें मनगढ़ंत बातें शामिल की गई हैं। हाइव मॉडरेशन की जांच की परिणाम में सामने आया कि वीडियो में AI-जनरेटेड स्पीच 98.1 प्रतिशत है। इसके अलावा डीपफेक-ओ-मीटर की LIPINC टूल्स ने इस वीडियो को 60 प्रतिशत एआई-जनरेटेड बताया है।

वहीं, हमने वायरल न्यूज क्लिप के संदर्भ में वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने इसे AI-क्लिप करार दिया है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि रवीश कुमार की वायरल न्यूज क्लिप AI-मैनिपुलेटेड है। ओरिजिनल वीडियो में रवीश कुमार ने दिल्ली के जंतर मंतर पर हिंसा मामले को लेकर राहुल गांधी के अमित शाह पर आरोपों की कवरेज की थी।

Claim ReviewRavish Kumar exposing CJP and Abhijit Dipke.
Claimed ByX Users-   Arun Yadav, Abhishek Tyagi & Others
Fact CheckMisleading

Our Sources:

  1. Hive Moderation AI Detector analysis of the viral Video.
  2. DeepFake-o-Meter AI Detector analysis of the viral Video.
  3. YouTube video of Ravish Kumar Official, uploaded on July 29, 2026
  4. Ravish Kumar statement to DFRAC.