फैक्ट चेकः Unitree के ह्यूमनॉइड रोबोट्स में असॉल्ट राइफल चलाने की क्षमता होने का दावा गलत है

Fact Check hi Fake Featured


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके साथ यह दावा किया जा रहा है कि चीन की कंपनी Unitree Robotics के ह्यूमनॉइड रोबोट्स में असॉल्ट राइफल चलाने की क्षमता मौजूद है। वायरल वीडियो में कई रोबोट को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को भविष्य की संभावित सैन्य तकनीक के रूप में प्रस्तुत करते हुए इसे बेहद डरावना और चिंताजनक बताया जा रहा है।

फैक्ट चेकः

DFRAC की रिसर्च टीम द्वारा की गई विस्तृत जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्ट में गलत जानकारी फैलाई जा रही है। जाँच में हमने पाया की ये वीडियो चीन की कंपनी Unitree Robotics के ह्यूमनॉइड रोबोट्स से संबंधित नहीं है, बल्कि इसे AI द्वारा बनाया बनाया गया है | वायरल वीडियो को हमने सबसे पहले AI डिटेक्टर टूल HIVE MODERATION पर चेक किया, जिसके परिणाम से यह स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है |

आगे की जाँच में हमने वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स सर्च किया। हमें, चीन की कंपनी Unitree Robotics के ह्यूमनॉइड रोबोट्स में असॉल्ट राइफल चलाने की क्षमता मौजूद होने की कोई जानकारी नहीं मिली।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर Unitree Robotics के ह्यूमनॉइड रोबोट्स में असॉल्ट राइफल चलाने की क्षमता मौजूद होने का दावा गलत है। यह वीडियो AI-जनरेटेड है।