सोशल मीडिया पर मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के हवाले से एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाने की चेतावनी दी है।

Source: Facebook
सोशल साइट फेसबुक पर ‘ANCIENT’ नामक यूजर ने एक इन्फोग्राफिक शेयर किया है, जिस पर टेक्स्ट लिखा है – “cji सूर्यकान्त का बड़ा बयान माननीय प्रधानमंत्री आप ऐसे बिना सोचे समझे कोई भी कानून लागू नहीं कर सकते अन्यथा भारतीय कानून के अनुसार आपको प्रधानमंत्री के पद से हटाया जा सकता है”
वायरल इन्फोग्राफिक को 38k से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं 5k से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं और 4k से अधिक यूजर्स ने इसे शेयर किया है।
फैक्ट चेक:

Justice Surya Kant Chief Justice of India
DFRAC की टीम ने सबसे पहले वायरल इन्फोग्राफिक में प्रयुक्त तस्वीरों को देखा, हमने पाया कि वायरल इन्फोग्रोफिक में CJI जस्टिस सूर्यकांत के नाम का हवाला देकर पूर्व सीजेआई बीआर गवई की तस्वीर का इस्तेमाल की गई है।

Source: Justice Bhushan Ramkrishna Gavai
इसके साथ ही हमने जांच को आगे बढ़ाते हुए CJI जस्टिस सूर्यकांत, पूर्व सीजेआई बीआर गवई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी खबरों की भी पड़ताल की। लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

Source: Supreme Court of India
ऐसे में हमने सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर CJI जस्टिस सूर्यकांत और पूर्व सीजेआई बीआर गवई से संबंधित प्रेस रिलीज़ को भी चेक किया, लेकिन वहां भी इस बारे में कोई जानकारी आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं मिली।

Source: PIB
इसके अतिरिक्त, हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी प्रेस रिलीज़ की भी समीक्षा की, परंतु वहां भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली।
आगे की जांच के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किया, लेकिन हमें किसी भी मुख्य धारा की मीडिया द्वारा प्रकाशित ऐसी कोई न्यूज़ नहीं मिली, जिसमें CJI सूर्यकांत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद से हटाए जाने की चेतावनी दी हो, क्योंकि अगर CJI सूर्यकांत ने ऐसी कोई चेतावनी दी होती, तो इसकी मुख्य धारा की मीडिया में कवरेज जरूर की गई होती।
निष्कर्ष:
DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट होता है कि वायरल इन्फोग्राफिक में CJI जस्टिस सूर्यकांत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना सोचे-समझे कानून लागू करने पर पद से हटाने की चेतावनी देने का दावा पूरी तरह से फेक है।

