Dhoni Cigarette

फैक्ट चेकः धोनी का सिगरेट और उनकी पत्नी साक्षी का शराब के साथ वायरल तस्वीर एडिटेड है

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में धोनी के हाथ में सिगरेट और साक्षी के हाथ में अल्कोहल की गिलास दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर्स धोनी की आलोचना कर रहे हैं।

धोनी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने अंग्रेजी भाषा में कैप्शन लिखा, जिसका हिन्दी अनुवाद है, ‘- इंडियन आर्मी के लिए कभी पोस्ट नहीं करता, – राम मंदिर नहीं गया लेकिन हर दूसरी पार्टी में जाता है, – पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के लिए कोई पोस्ट नहीं, – अंबानी के लिए 10 पोस्ट, – पत्नी साक्षी के साथ खुलेआम हुक्का और ड्रग्स को प्रमोट करता है, – एमएस धोनी एक अच्छा क्रिकेटर हो सकता है लेकिन कभी अच्छा इंसान नहीं हो सकता।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने जांच में पाया कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की वायरल तस्वीर एडिटेड है। इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एडिट करके इसमें सिगरेट और शराब का गिलास जोड़ा गया है। ओरिजिनल तस्वीर हमें साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 नवंबर 2024 को पोस्ट मिली, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी के हाथ में सिगरेट और साक्षी के हाथ में शराब का गिलास नहीं है।

लिंक

वहीं हमने वायरल तस्वीर को AI-जनरेटेड इमेज की जांच करने वाले टूल डीपफेक-ओ-मीटर पर जांच की। हमारी जांच में परिणाम सामने आया कि इस तस्वीर के AI-जनरेटेड होने के चांस 52 फीसदी है।

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की सिगरेट और साक्षी धोनी की शराब के साथ एडिटेड फोटो शेयर की गई है। ओरिजिनल फोटो में धोनी के हाथ में सिगरेट और साक्षी के हाथ में शराब का गिलास नहीं है। इसलिए यूजर का दावा फेक है।