अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जलभराव का भ्रामक वीडियो किया शेयर- फैक्ट चेक में खुली दावों की पोल

Fact Check hi Featured

उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव के पहले चरण का मतदान आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। इस बीच, वर्तमान सरकार की आलोचना करने के लिए, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जल-जमाव का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि यह गोरखपुर, यूपी के हालिया परिदृश्य का है।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होने लिखा कि “गोरखपुर में चुनाव से पहले ही नगर निगम की खुल गयी पोल। थोड़ी सी बारिश में ही हर तरफ़ जलभराव है, अभी लोग गंदे पानी और कीचड़ में सनकर वोट डालने जाएंगे, अगर और ज़्यादा बारिश हुई तो इस साल भी सड़कों पर नाव चलेगी। आज की सत्ता के भ्रष्टाचार से नालियाँ गंदगी से भरी और रुकी पड़ी हैं।‘’

Source: Twitter

इस ट्वीट को 1k से अधिक रीट्वीट और लगभग 6k लाइक के साथ वायरल हो गया।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की सत्यता की जांच करने के लिए DFRAC टीम ने वीडियो को अलग-अलग फ्रेम में बदला और रिवर्स सर्च किया। हमें NBT UP- उत्तराखंड के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया वही वीडियो मिला।

source : youtube

निष्कर्ष:

DFRAC टीम की जांच से साफ हो गया है कि अखिलेश यादव द्वारा शेयर किया गया जलभराव का वीडियो 10 महीने पुराना है न कि हाल का। इसलिए, वीडियो भ्रामक है।