Home / Misleading / फैक्ट चेकः ‘पिया तोसे नैना लागे’ गाने वाली लड़की का वायरल वीडियो 2022 का है

फैक्ट चेकः ‘पिया तोसे नैना लागे’ गाने वाली लड़की का वायरल वीडियो 2022 का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को मधुर आवाज में लता मंगेशकर का गाना ‘पिया तोसे नैना लागे’ गाते देखा जा सकता है। लड़की इस वीडियो में बता रही है कि उसका चयन नहीं किया गया। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इतनी मधुर आवाज होने के बाद भी लड़की का चयन इंडियन आइडल में नहीं किया गया है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘सत्यम साहू बीजेपी’ नामक यूजर ने लिखा- “इस लडकी को Indian Idol मे फेल कर दिया गया हैl क्योकी इस लडकी की गायकी से बॉलिवूड के कुछ तथाकथित गाईको की छुट्टी हो सकती है l यह लडकी को न्याय मिलना ही चाहिए l इसलिये आप सभी से बिनती है की थोडा टाईम निकालकर पुण्य का काम करे की इसे इतना व्हायरल किजीये की इस लडकी को न्याय मिले” 

Source: Twitter

वहीं इस वीडियो को कई अन्य यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। 

Source: Twitter

 

Source: Twitter

 

Source: Twitter

 

Source: Twitter

 फैक्ट चेकः 

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक करने के लिए DFRAC की टीम ने वीडियो को कुछ फ्रेम्स में कन्वर्ट किया, इसके बाद रिवर्स सर्च किया। हमें इस वीडियो के संदर्भ में कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं। दैनिक भास्कर की अगस्त 2022 में प्रकाशित खबर के मुताबिक- बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली सुप्रिया इंडियन आयडल में ऑडिशन देने गई थी। जहां जजों ने उन्हें डिस्क्वॉलिफाई कर दिया, जिसके बाद वह ऑडिशन रूम के बाहर निकलते ही रो पड़ी।

Source: bhaskar

वहीं इंडिया टीवी ने इस संदर्भ में 8 अगस्त 2022 को रिपोर्ट प्रकाशित किया था। इसके अलावा अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में भी यही बताया गया है कि ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बाद सुप्रिया रो पड़ी थी। 

Source: indiatvnews
Source: hindustantimes
Source: indiatoday

निष्कर्षः 

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि अगस्त 2022 का है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा भ्रामक है। 

Tagged: