Home / Misleading / क्या नेता जी सुभाष चन्द्र बोस थे आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री? साध्वी प्राची ने किया भ्रामक दावा, पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

क्या नेता जी सुभाष चन्द्र बोस थे आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री? साध्वी प्राची ने किया भ्रामक दावा, पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक अंग्रेज़ी सरकार से आज़ादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले, आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ओडिशा के शहर कटक में हुआ था। आज नेताजी की जयंती है, जिसे प्राक्रम दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सोशल मीडिया यूज़र्स ‘आज़ाद भारत का पहला प्रधानमंत्री’ संबोधित कर उन्हें याद कर रहे हैं। 

भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्य, वेरीफ़ाइड यूज़र साध्वी प्राची ने ट्वीट किया,“आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती पर शत-शत नमन वंदन ”

Tweet Link

Web Archive Link

सोनू सिंह ठाकुर नामक यूज़र ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, “आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री सुभाषचन्द्र बोस जी की जयन्ती पर शत-शत नमन वंदन 🙏🇮🇳 #नेताजी_सुभाष_चंद्र_बोस_जी #पराक्रमदिवस”

Tweet Link

इसी तरह अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी नेता जी को आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया है। 

Tweet Link
Tweet Link

फ़ैक्ट चेक

वायरल दावे का फ़ैक्ट चेक करने के लिए हमने गूगल पर एक सिंपल सर्च किया। इस दौरान हमें कई मीडिया हाउसेज़ द्वारा पब्लिश रिपोर्ट्स मिलीं। 

google

विकीपीडिया पेज पर दी गई जानकारी अनुसार 1947 में ब्रिटिश समराज्य से आज़ाद होने के बाद, आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू चुने गए थे। 

जागरण जोश द्वारा पब्लिश आर्टिकल में बताया गया है कि पं. नेहरू आज़ाद भारत के सबसे पहले और सबसे ज़्यादा समय तक देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं। 

jagranjosh

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि आजाद हिन्द सरकार की स्थापना सिंगापुर में किया गया था। लेकिन उस वक्त भारत को आधिकारिक तौर पर आज़ादी नहीं मिली थी। भारत को आधिकारिक तौर पर आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मिली और उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू थे।

abp

निष्कर्ष: 

DFRAC के इस फ़ैक्ट चेक से स्पष्ट है कि साध्वी प्रची समेत अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स का, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को आज़ाद भारत का पहला प्रधानमंत्री कहकर संबोधित करना (दावा) ग़लत है, क्योंकि आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं।