Home / Misleading / फैक्ट चेक:  क्या राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की पाक जिंदाबाद लगाने वाली ‘एक्टिविस्ट’ से मुलाक़ात

फैक्ट चेक:  क्या राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की पाक जिंदाबाद लगाने वाली ‘एक्टिविस्ट’ से मुलाक़ात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है। इस दौरान वे देश के 12 राज्यों और दो केंद्र-शासित प्रदेशों से गुज़र कर 3,570 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेंगे। 

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा केरल पहुंच चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे वह एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे है। 

तस्वीर को शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया कि ये लड़की ‘अमूल्य लियोना नोरोन्हा’ है। जिसने सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान पाकिस्तान ज़िंदाबाद का नारा लगाया था। 

pri.jpg
Twitter Post

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बीजेपी नेत्री प्रीति गांधी ने ट्वीट किया कि ध्यान से देखिए! ये भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है।

https://twitter.com/RijulJK/status/1573521625927909376
Twitter Post
Twitter Post

इसके अलावा अन्य यूजर ने भी इस तरह के मिलते-जुलते दावों के साथ ऐसा ही दावा किया है। 

फैक्ट चेक: 

Twitter Post

वायरल दावे की पड़ताल के लिए DFRAC टीम ने सबसे पहले कुछ सामान्य कीवर्ड सर्च किए। इस दौरान टीम को ANI का एक ट्वीट मिला। जो फरवरी 2020 में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की एक जनसभा के दौरान अमूल्य लियोना नोरोन्हा द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का है। 

rahh.jpg

Source: Instagram

वहीं राहुल गांधी के साथ वायरल तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की मिया एनरेलियो की है, जो एक कांग्रेस सेवा दल (KSU) नेता है। 2 दिन पहले ही उन्होने राहुल गांधी के साथ खींची इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।  इंस्टाग्राम पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा – यह उसके जीवन का सबसे खुशी का दिन था (क्योंकि वह राहुल गांधी से मिली थी)।

निष्कर्ष: 

अत: स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर के साथ किया गया दावा भ्रामक है। क्योंकि तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की अमूल्य लियोना नोरोन्हा बल्कि मिया एनरेलियो की है। जो खुद एक कांग्रेस कार्यकर्ता है।