हैदराबाद के हिन्दूवादी विधायक टी. राजा सिंह के भांजे ने कबूला इस्लाम? पढ़ें- फैक्ट चेक

Fact Check hi Fake Featured

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद के गौशामहल से विधायक और हिन्दूवादी नेता टी. राजा सिंह के सगे भांजे ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह टी. राजा सिंह का सगा भांजा है, जिसका नाम शिवा सिंह था। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- “गुस्सताख़े रसूल हैदराबाद गौशामहल विधायक टी राजा सिंह के सगे भांजे शिवा सिंह नें इस्लाम कूबूल किया! अल्लाह हर चीज़ पे क़ादिर है!” 

https://twitter.com/iamfirozpathan/status/1567494020418666496?s=20&t=90T2Tj24NGLxsqzy3SKkkw
Twitter Post

वहीं कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। 

Twitter Post
Twitter Post
“द हिन्दू” में प्रकाशित में एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने खुद को टी.राजा सिंह का भांजा बताने वाले युवक पर केस दर्ज किया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों का नाम इसा मिश्री और मोहम्मद सिद्दीकी है। वहीं हैदराबाद सिटी पुलिस ने इस इस वीडियो को फेक बताते हुए ट्विट किया है। पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए लिखा- “फेक न्यूज/भड़काऊ वीडियो फैलाने से सावधान। 

जो लोग फर्जी पोस्ट करते हैं या शेयर करते हैं, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होती है, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।”

Twitter Post

निष्कर्षः 

हमारे फैक्ट चेक से स्पष्ट हो रहा है कि विधायक टी. राजा सिंह के भांजे के इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दावा गलत है। पुलिस ने दावा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है और इस दावे को फेक बताया है। इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स का दावा गलत है। 

दावा- हिन्दूवादी विधायक टी. राजा सिंह के भांजे ने कबूला इस्लाम

दावाकर्ता- सोशल मीडिया यूजर्स 

फैक्ट चेक- फेक