Home / Hate MONITOR / DFRAC EXCLUSIVE: CPEC के नाम पर ट्विटर पर लोगों को गुमराह कर रहे पाकिस्तान के फर्जी हैंडल

DFRAC EXCLUSIVE: CPEC के नाम पर ट्विटर पर लोगों को गुमराह कर रहे पाकिस्तान के फर्जी हैंडल

Featured Image of Gwadar_Pro

@Gwadar_Pro एक चीन-पाकिस्तान कृषि और औद्योगिक ट्विटर प्लेटफॉर्म है। जो ट्विटर पर चीन-पाकिस्तान कॉरिडोर (CPEC) को समर्पित चीनी नेरेटिव को बढ़ावा देता है। साथ ही इसका ज़ोर दोनों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर है। 

यह उन फेक हैंडल को प्रमोट और फॉलो करता है। जो इस अकाउंट की विचारधारा का समर्थन और प्रचार करते हैं। अकाउंट की टाइमलाइन देखने पर हमने पाया कि ये अकाउंट प्रमुख रूप से पाकिस्तान के पर्यटन और कृषि विकास को प्रमोट करता है। जिससे न केवल देश लाभान्वित हो रहा है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम भी बना रहा है।

In our DFRAC exclusive report, Analysis Of The Dirty Game played By Pakistan Social Media Troll Army. We have already हमारी DFRAC विशेष रिपोर्ट में, पाकिस्तान सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी द्वारा खेले जाने वाले डर्टी गेम का विश्लेषण। में हमने पहले ही @Xinhua_88 और @ChinaPakWW जैसे पाकिस्तान से संचालित कुछ फेक अकाउंट को कवर किया है। हमारी रिपोर्ट के बाद इन अकाउंट को ट्विटर द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था।

Gwadar_Pro से जुड़े फर्जी हैंडल का पर्दाफाश

Gwadar_Pro के समर्थन में कई ट्विटर अकाउंट चीनी, रूसी, तुर्की, अमेरिकी आदि नामों से संचालित हो रहे हैं, लेकिन वास्तव में, ये सभी पाकिस्तानी अकाउंट हैं। इन सभी अकाउंट के बीच एक ही समानता है। ये सभी पाकिस्तान समर्थक और चीन के नेरेटिव को बढ़ावा देते है। इनमे ज्यादातर अकाउंट पैड अकाउंट है यानि इन अकाउंट को भुगतान किया जाता हैं। 

ऐसा दोनों देशों की एक सकारात्मक छवि बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके संबंधों को मजबूत बनाने के लिए किया गया है। साथ ही ये अकाउंट पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सपोर्टर भी हैं। इन सभी अकाउंट का  लाइक और रीट्वीट करने का पैटर्न भी काफी हद तक मिलता-जुलता है, सभी Gwadar_Pro के एक ही ट्वीट को एक समान तरीके से रीट्वीट और लाइक कर रहे हैं।हम, इस DFRAC विश्लेषण रिपोर्ट में उन सभी अकाउंट का खुलासा करेंगे। जो पाकिस्तान से चल रहे है। साथ ही उन फेक अकाउंट के बारे में भी बात करेंगे, जो एक जैसे  लाइक और री-ट्वीट पैटर्न में शामिल है।

(@Gwadar_Pro पर Fake फॉलोअर्स ऑडिट, SparkToro द्वारा)

एक ऑडिट करने पर, हमें पता चला कि Gwadar_Pro के लगभग 14,796 फॉलोवर फेक हैं, जो कुल फॉलोवर का 31% है।

एम्पलीफायर की लोकेशन

8,000 से अधिक अकाउंट की स्टडी करने पर हमने पाया कि ये सभी अकाउंट Gwadar_Pro के सपोर्ट में हैं, हमें उन अकाउंट की भी लोकेशन का पता चला, जो Gwadar_Pro के ट्वीट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। 8,000 अकाउंट में से अधिकांश पाकिस्तान से चल रहे है। स्टडी  के मुताबिक, 5,000 से अधिक अकाउंट की लोकेशन पाकिस्तान है। जबकि यूएई से 290 और यूके से 230 अकाउंट  संचालित हो रहे। सबसे खास बात ये है कि 180 अकाउंट भारत से भी संचालित हो रहे।

ट्वीट को लाइक करने वाले टॉप 500 अकाउंट

नीचे टॉप 500 यूजर का उल्लेख करने वाला नेटवर्क ग्राफ है जो आमतौर पर Gwadar_Pro के ट्वीट्स को लाईक करते हैं।

ज्यादतर ट्वीट्स को लाईक करने वाले अकाउंट

Gwadar_Pro के ट्वीट्स को लगातार लाइक करने वाले यूजर्स का जिक्र करने वाले अकाउंट नीचे दिए गए हैं। अकाउंट के लगभग 600 ट्वीट्स में से, @ZahidSeddique ने 348 ट्वीट्स को @NasirAliNazir ने 279 ट्वीट्स को उसके बाद @asamkhan851 ने 261, @WaqarSSG3 ने 254 और @usmanMNU ने 217 ट्वीट्स को लाइक किया है।

ज्यादतर ट्वीट्स को लाईक करने वाले अकाउंट

ट्वीट्स को रीट्वीट करने वाले अकाउंट

नीचे दिया गया ग्राफ हमें उन यूजर के बारे में बताता है जो ज्यादातर Gwadar_Pro के ट्वीट को रीट्वीट करते हैं और अकाउंट के नेरेटिव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 500 से अधिक ट्वीट्स के डेटा की स्टडी करने पर हमें पता चला कि @asamkhan851 ने 453 ट्वीट्स को रीट्वीट किया है, इसके बाद @FaisalA00965776 ने 349 रीट्वीट किए हैं और जिनका अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। उनमे @LailaRani_,@KenziMcGill और @WaqarSSG3 ने भी क्रमशः 321 और 247 ट्वीट्स को रीट्वीट किए है।

ट्वीट्स को रीट्वीट करने वाले अकाउंट

ट्वीट्स को रीट्वीट करने वाले टॉप 500 अकाउंट

Gwadar_Pro अकाउंट के ट्वीट को रीट्वीट करने वाले टॉप 500 अकाउंट का उल्लेख करने वाला नेटवर्क ग्राफ नीचे दिया गया है।

आइए अब कुछ अकाउंट के बारे में डिटेल में जानते है –

(पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे विदेशी नामों से फेक अकाउंट)

1. @ErinRussian (एरिन ब्राउन)

एरिन ब्राउन के ट्विटर बायो

एरिन ब्राउन के ट्विटर बायो में कहा गया है कि वह एक प्रकृति प्रेमी हैं। साथ ही खेल और पत्रकारिता और विश्व पर्यटन गंतव्य की शौकीन हैं। उनके अकाउंट में बताई गई लोकेशन रूस की है। वह अक्टूबर 2018 को ट्विटर से जुड़ीं, लेकिन 2 मई, 2022 के बाद के सभी पोस्ट को हटा दिया। यह अकाउंट चीन और पाकिस्तान समर्थक बयानों से भरा है।

इस अकाउंट का आर्काइव लिंक यहां दिया गया है। इसके अलावा, हमने पाया कि एरिन ब्राउन के लगभग 8,177 फॉलोवर फेक हैं। जो कुल फॉलोअर्स का 30% से भी ज्यादा है।

(Fake Followers Audit for @ErinRussianby SparkToro)

इस अकाउंट से जुड़े कुछ ट्वीट नीचे दिए गए हैं।

2. @KatteRobinson (केट रॉबिन्सन)

केट रॉबिन्सन एक और ऐसा अकाउंट है जिसने हमें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। उनका ट्विटर बायो कहता है कि वह एक ट्रैवल जर्नलिस्ट और होस्ट हैं। वह जनवरी 2019 को ट्विटर पर सक्रिय हुई, लेकिन 20 अप्रैल, 2022 के बाद से इस अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं है, इस तारीख से पहले के सभी ट्वीट हटा लिए गए। उनके अकाउंट पर 45k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

यहां इस अकाउंट का आर्काइव लिंक दिया गया है। इसके अलावा, केट रॉबिन्सन के भी 14,000 से अधिक फेक फॉलोवर हैं जो कुल फॉलोवर का लगभग 30% है।

(Fake Followers Audit for @KatteRobinsonby SparkToro)

नीचे अकाउंट के कुछ ट्वीट दिए गए हैं।

3. @borisovna_nina (नीना बोरिसोव्ना)

नीना बोरिसोव्ना ट्विटर पर एक नया अकाउंट है जो मई 2022 में बनाया गया था। ट्विटर बायो के अनुसार वह रूस से है। वह मुख्य रूप से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान-रूस संबंधों के बारे में ट्वीट करती हैं। यहां इस अकाउंट का आर्काइव लिंक दिया गया है।

नीचे उनकी कुछ पोस्ट दी गई हैं।

4. @kristinaMell (क्रिस्टीना मेल)

क्रिस्टीना मेल

क्रिस्टीना मेल एक करंट अफेयर्स एनालिस्ट हैं। जैसा कि उनके ट्विटर बायो पर लिखा हुआ है। वह अप्रैल 2022 को ट्विटर से जुड़ी हैं। वह अपने अकाउंट के जरिये मुख्य रूप से चीन, पाकिस्तान और रूस के संबंधों को बढ़ावा देने के कार्य करती हैं।

यहां इस अकाउंट का आर्काइव लिंक दिया गया है। हालांकि उसने अब अपना यूजरनेम बदलकर @NimraAnum_ कर लिया है और अब जिस स्थान का उल्लेख किया गया है, वह इस्लामाबाद, पाकिस्तान का है। निमरा अनुम का अकाईव लिंक (आईडी: 1516565574125563911)। यूजर नेम बदलने के बाद, निमरा अनम ने क्रिस्टीना मेल के सभी पिछले ट्वीट्स को हटा दिया, ताकि एक नए नेरेटिव के साथ अकाउंट की नई शुरुआत की जा सके।

(रूसी क्रिस्टीना मेल प्रोफाइल को पाकिस्तान के निमरा अनम में बदल दिया गया)

नीचे उनके द्वारा किए गए कुछ ट्वीट और रीट्वीट

5. @lizzie10x (Lizzie)

Lizzie

Lizzie 10x शुरू में @ellissashine (आर्काइव लिंक) (ID: 1516397946677436416) थी। ट्विटर पर दिये गए बायो के अनुसार, वह रूस से संबंधित है, और इंग्लैंड के लंदन में काम करती है। वह 3 महीने तक पाकिस्तान में भी रही है।

वह एक मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होने अप्रैल 2022 में लगभग 1500 फॉलोअर्स के साथ ट्विटर जॉइन किया। उनकी पोस्ट मुख्य रूप से भारत और उसकी सरकार के बारे में हैं। वह अक्सर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीचा दिखाने और पाकिस्तान को श्रेष्ठ साबित करने की कोशिश करती है। उनकी कई पोस्ट उर्दू में भी हैं। यहां इस अकाउंट का आर्काइव लिंक है।

नीचे उसके अकाउंट से किए गए कुछ ट्वीट दिये गए हैं।

6. @truth_franklin (एडवर्ड फ्रैंकलिन)

एडवर्ड फ्रैंकलिन

एडवर्ड फ्रैंकलिन के ट्विटर बायो में कहा गया है कि वह यूरोप के बाल्कन में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकार हैं। उन्होंने 23 वर्षों तक यूरेशियन प्रायद्वीप के लिए रिपोर्ट किया। और अब दक्षिण एशिया को कवर कर रहे है।

उन्होंने अप्रैल 2021 को ट्विटर ज्वाइन किया, इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक उनके 2,500 से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट का आर्काइव लिंक यहां है।नीचे उनके अकाउंट से चीन, पाकिस्तान और रूस संबंधों को बढ़ावा देने वाले कुछ पोस्ट दिए गए हैं।

7. @Russia_Pakistan (रूस उर्दू)

रूस उर्दू

@Russia_Pakistan उर्दू भाषा में लिखे गए “रूस उर्दू” नाम से है। यह अकाउंट पाकिस्तान और रूस के बारे में समाचार और जानकारी प्रदान करता है। इस अकाउंट में दिखाया गया स्थान मास्को, रूस है। अकाउंट जून 2020 से एक्टिव था। अकाउंट मुख्य रूप से चीन, रूस और पाकिस्तान संबंधों पर बात करता है। इस अकाउंट के अधिकांश पोस्ट उर्दू में हैं जो प्रमुख रूप से पाकिस्तान और उसके पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में हैं। यहां अकाउंट का आर्काइव लिंक दिया गया है।

इस अकाउंट की कुछ पोस्ट नीचे दी गई हैं।

ऊपर दिये गए फेक हैंडल के बीच समानताएं:

  1. अधिकांश अकाउंट पैड अकाउंट है यानि इन अकाउंट को भुगतान किया जाता है। ये अकाउंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान और उसके पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को बढ़ावा देने का कार्य करते है।
  2. कई अकाउंट में फेक फॉलोवर हैं और चीन, रूस और पाकिस्तान के बीच संबंधों को बढ़ावा देते हैं।
  3. सभी अकाउंट में ट्वीट और रीट्वीट का एक समान पैटर्न होता है। वे सभी प्रमुख रूप से Gwadar_Pro अकाउंट की पोस्ट को लाइक और रीट्वीट करते हैं।
  4. कई फेक हैंडल हैं जो अपने एजेंडा को बढ़ाने के लिए विदेशी नाम वाले अंतरराष्ट्रीय हैंडल और फर्जी प्रोफाइल पिक्चर्स के रूप में सामने आ रहे हैं।
  5. ये अकाउंट बार-बार अपने यूजर नेम बदलते रहते हैं और नए एजेंडे के साथ नई शुरुआत करने के लिए पुराने ट्वीट्स को हटा देते हैं। 
  6. उनमें से कुछ का बायो भी एक ही है। ज़्यादातर ने अपने बारे में ट्रैवल जर्नलिस्ट के रूप में उल्लेख किया है।

इंगेजमेंट टाईमलाइन

ग्राफ से पता चलता है कि @Gwadar_Pro ट्विटर पर पोस्टिंग में अत्यधिक सक्रिय है। नीचे दिया गया ग्राफ़ हमें मई 2021-मई 2022 की अवधि में अकाउंट के इंगेजमेंट के बारे में बताता है।

Gwadar_Pro इंगेजमेंट टाईमलाइन

Gwadar_Pro द्वारा मेंशन किये गए अकाउंट

नीचे दिया गया ग्राफ हमें उन अकाउंट के बारे में बताता है जिनका उल्लेख ज्यादातर Gwadar_Pro ने किया था। अधिकतर, अकाउंट को 76 बार @ImranKhanPTI के साथ टैग किया गया, उसके बाद @zhang_heqing जो चीन के परामर्शदाता और संस्कृति, पर्यटन और कला के निदेशक हैं, जिन्हें 49 बार टैग किया गया है। मोइन उल हक (@PakAmbChina) जो चीन में पाकिस्तान के राजदूत हैं, उन्हें भी @Gwadar_Pro द्वारा 37 बार टैग किया गया था।

Gwadar_Pro द्वारा मेंशन किये गए अकाउंट

हैशटैग का इस्तेमाल 

Gwadar_Pro द्वारा सबसे अधिक बार उपयोग किए गए हैशटैग को दर्शाने वाला ग्राफ नीचे दिया गया है। अकाउंट से सबसे ज्यादा #Pakistan उसके बाद #CPEC, #Gwadar, #BeautifulPakistan, #China, #Balochistan आदि का इस्तेमाल किया गया।

हैशटैग का इस्तेमाल 

Gwadar_Pro को बढ़ावा देने वाले अकाउंट के बनाने की टाईमलाईन

नीचे लगभग 13,000 यूजर के अकाउंट के बनाने की टाईमलाइन का ग्राफ़ है जो Gwadar_Pro के ट्वीट और नरेटीव को बढ़ाता है। यह देखा जा सकता है कि कई अकाउंट 2019 के मध्य से 2021 के अंत तक बनाए गए थे।

Gwadar_Pro को बढ़ावा देने वाले अकाउंट के बनाने की टाईमलाईन

निष्कर्ष:

DFRAC का मानना है कि Twitter एक स्वतंत्र और निष्पक्ष मंच है। DFRAC ने हमेशा गलत सूचना, दुष्प्रचार, अभद्र समाचार और झूठे नेरेटिव फैलाने वाले फर्जी प्रोफाइल सहित हैंडल का पर्दाफाश करना जारी रखा है।

इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में, DFRAC ने कुछ फेक हैंडल का खुलासा किया है जो अंतरराष्ट्रीय हैंडल की पहचान रखते हैं और जानबूझकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ये हैंडल आमतौर पर विभिन्न राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर की कठपुतली होते हैं, जो अपने फायदे के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं। DFRAC ऐसे हैंडल को पूरे एशिया में एक्सपोज़ करना जारी रखेगा।

पाकिस्तान से संचालित कुछ फेक हैंडल पर ऐसे और अधिक DFRAC खुलासे पढ़ने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

  1. पाकिस्तानी सोशल मीडिया ट्रोल आर्मी के गंदे खेल का विश्लेषण
  2. चीनी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विदेशी देशों को बना रहे हैं निशाना
  3. DFRAC विशेषः ट्विटर पर यूजरनेम बदलने वाले अकाउंट्स का रिपोर्ट
Tagged: