Home / Featured / फैक्ट चेक: क्या यूक्रेनियन टिक-टोक पर वीडियो अपलोड कर सिखा रहे हैं कि छोड़े गए और पकड़े गए वाहनों को कैसे चलाना है?

फैक्ट चेक: क्या यूक्रेनियन टिक-टोक पर वीडियो अपलोड कर सिखा रहे हैं कि छोड़े गए और पकड़े गए वाहनों को कैसे चलाना है?

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 9 दिन हो चुके है। यूक्रेन की सीमाओं और विभिन्न हिस्सों पर भारी लड़ाई और गोलाबारी जारी है।

रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण की घोषणा की है जिसके परिणामस्वरूप 24 फरवरी तक 1 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बीच स्थिति की वास्तविक तस्वीर न दिखाकर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान भटकाने वाली कई फर्जी खबरें सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लावारिस और पकड़े गए ट्रकों को चलाना सिखाया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है जो असल में लोगों को गाड़ी चलाना सिखा रही है.

@JoshuaPotash ट्विटर पर लिखते हैं, “भविष्य एक बहुत ही अजीब जगह है। यूक्रेनियन टिकटॉक पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं कि कैसे छोड़े गए या पकड़े गए रूसी सैन्य वाहनों को चलाया जाए।”

https://twitter.com/JoshuaPotash/status/1498332884121399307?s=20&t=qIKBagxI1ib6jbdVBMd_HA

एक अन्य यूजर @SharonsRose13 ने ट्विटर पर लिखा, “पोस्टेड @withregram @jewishbreakingnews WATCH: यूक्रेनियन टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं, जिसमें दिखाया गया है कि यूक्रेनियन को छोड़े गए या कब्जा किए गए रूसी सैन्य वाहनों को कैसे चलाना है।”

फेक्ट चेक:

रिवर्स इमेज सर्च द्वारा वीडियो में और खोज करने पर, हमने पाया कि यह वीडियो फरवरी 2021 का है। इसलिए, हाल के दिनों का नहीं। वीडियो में दिख रही लड़की भी यूक्रेन की नहीं है।

हमें tymannastya  नाम की लड़की का इंस्टाग्राम हैंडल भी मिला, जिसमें उसने इस वीडियो को अपने रील सेक्शन पर पोस्ट किया है जिसे उसने 4 दिन पहले फिर से पोस्ट किया था। उसके अकाउंट की सबसे खास बात ये है उसके अधिकांश वीडियो केवल लोगों को अलग-अलग वाहनों के बारे में बता रहे हैं।

निष्कर्ष:

वीडियो हाल के दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 का है।

 

Claim Review: यूक्रेनियन टिक-टोक पर वीडियो अपलोड कर सिखा रहे हैं कि छोड़े गए और पकड़े गए वाहनों को कैसे चलाना है।

Claimed by: @JoshuaPotash ,@SharonsRose13 और अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ता।

Fact Check: भ्रामक।

Tagged: