फैक्ट चेकः बांग्लादेशी यूजर ने ब्रिटिश क्रिकेटर मोईन अली के भारत विरोधी टिप्पणी का फेक दावा किया

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद काफी बवाल हुआ था। मीडिया और सोशल मीडिया पर इस विवाद पर काफी चर्चा की गई थी। वहीं इस दौरान कई फेक और भ्रामक दावे भी किए गए थे। इस विवाद में दुनिया के कई देशों के ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स थे, जो एक एजेंडे […]

Continue Reading

आसमान में उड़ रहे ड्रोन को बाज ने पकड़ा? जानें- सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है। जिसमे एक बाज(Eagle) को ड्रोन पकड़ते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर के जरिये दावा किया गया कि प्रकृति के आगे टेक्नोलॉजी हार गई। फेसबुक पर एक यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट कर कैप्श्न लिखा-“द पिक्चर ऑफ द सेंचुरी। प्रकृति ने प्रौद्योगिकी को […]

Continue Reading

फैक्टचेक: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत अब्दुल बासित ने किया सुब्रमण्यम स्वामी के बारे में भ्रामक दावा।

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया लद्दाख यात्रा के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने सुब्रमण्यम स्वामी को पूर्व भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान भाजपा सांसद के रूप में संदर्भित किया। कैलिडोस्कोप द्वारा अपलोड किए गए उपरोक्त वीडियो में, 1:50 मिनट पर उन्हें ऐसा ही कहते हुए सुना […]

Continue Reading

क्या दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 2022 में यमुना नदी की सफाई का अपना वादा निभाया? पढ़ें- फैक्ट चेक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो वीडियो का एक कोलाज सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहा है। पहले वीडियो को 2015 का बताया जा रहा है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को यह कहते सुना जा सकता है आने वाले 5 सालों में यमुना नदी की सफाई कर दी जाएगी। वहीं दूसरे वीडियो को 2022 […]

Continue Reading

दुनिया में गोमांस सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश है भारत? पढ़ें- फैक्ट चेक

भारत में बीफ विवादित और ज्वलंत मुद्दा रहा है। कई राज्यों में गोमांस पर प्रतिबंध लगाया गया है, तो कई राज्यों में बीफ पर कोई प्रतिबंध नहीं है। वहीं गोमांस के निर्यात को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन कई दावे किए जाते रहे हैं। इन्हीं दावों में एक दावा है कि भारत दुनिया में […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: मुस्लिम दुश्मनी में बच्चे को नहीं किया गया अस्पताल में भर्ती? तुर्की उर्दू ने चलाई झूठी खबर

तुर्की से संचालित होने वाले उर्दू भाषा के न्यूज़ पोर्टल तुर्की उर्दू ने भारत के सबंध में एक खबर चलाई। जिसमे दावा किया गया कि मुस्लिम दुश्मनी में भारतीय हिंदुओं के द्वारा मुस्लिम बच्चों का अस्पतालों में इलाज नहीं किया जा रहा। तुर्की उर्दू ने एक वीडियों पोस्ट कर अपने ट्वीट में लिखा – भारतीय चरमपंथी […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या ट्विटर पर पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हो गई फिर से वापसी?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क ने आखिरकार माइक्रो ब्लोगिंग वेबसाइट ट्विटर को खरीद ही लिया। इस डील के पूरे होने के साथ ही पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी ट्विटर पर वापसी की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच ट्विटर पर डोनाल्ड जे ट्रंप नामक वेरिफाइड यूजर ने एक ट्वीट कर […]

Continue Reading
Khamenei

फैक्ट चेक: फ़ेक है ईरानी नेता ख़ामेनेई की मौत का जश्न मनाने का वीडियो, फ़ेक न्यूज़ फैला रहे चीनी अकाउंट

सोशल मीडिया साइट्स पर एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि ईरान के दूसरे और वर्तमान सुप्रीम नेता अली ख़ामेनेई की मौत का जश्न मनाया जा रहा है। सैय्यद अली हुसैनी ख़ामेनेई 1989 से सत्ता में हैं। एक ट्विटर अकाउंट @yunqi11111111 ने चीनी कैप्शन के साथ एक वीडियो शेयर किया कि-“ईरान, […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: मुस्लिम बहुल आबादी वाले देश इंडोनेशिया की करेंसी पर है गणेश जी की तस्वीर, जानिए सच्चाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर की मांग कर एक नई बहस छेड़ दी है। इसी बीच आप नेता सोरभ भारद्वाज ने नोट की एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि आज साबित हो गया हिंदू […]

Continue Reading

फैक्ट चेक: क्या पाकिस्तानियों ने कश्मीर के बदले विराट कोहली को मांगा?

मेलबर्न में खेले गए T20 World Cup 2022 के सुपर-12 के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। इस दौरान विराट कोहली ने 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेल भारत को जीत दिलाई।  इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के […]

Continue Reading