प्रयागराज के हनुमान मंदिर में मुस्लिम शख्स ने पढ़ी नमाज?, पढ़ें- फैक्ट चेक 

सोशल मीडिया के सभी साइट्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो प्रयागराज के हनुमान मंदिर का है, जहां एक मुस्लिम शख्स नमाज पढ़ रहा है। इस वीडियो में युवक को नमाज की मुद्रा में बैठे हुए देखा जा […]

Continue Reading

फैक्ट चेकः अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के जिंदा रहते फोटो को खिलाई केक?

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के फोटो को केक खिला रहे हैं। इस फोटो के टेक्स्ट में लिखा है- “जिंदा बाप को फोटो में […]

Continue Reading

एंकर अंजना, चित्रा, रूबिका और श्वेता BJP में हुईं शामिल? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल, जानें- सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक कोलाज शेयर किया जा रहा है। यह 4 तस्वीरों का कोलाज टीवी एंकर के तौर काम करने वाली महिला पत्रकारों अंजना ओम कश्यप, चित्रा त्रिपाठी, रूबिका लियाकत और श्वेता सिंह की हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सभी एंकर ने बीजेपी का पटका पहना हुआ है।  इस तस्वीर […]

Continue Reading

पाकिस्तान में “सुन्नी किसानों” को नहीं चाहिए ईरान के “शिया” टमाटर? पढ़ें- फैक्ट चेक

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग टमाटरों को एक वाहन से बाहर फेंक रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकितानी शहर कलात में सुन्नी चरमपंथी किसानों ने शिया बहुल देश ईरान से आयातित टमाटरों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया यूजर एस मलिक ने इस वीडियो को उर्दू कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसका हिन्दी में अनुवाद है- “पाकिस्तान में शिया देश के काफिर टमाटर नहीं खाए जाएंगे। साम्प्रदायिकता का अभिशाप यह है कि यह खत्म नहीं होगा, अल्लाह इस देश पर रहम करे।” इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह के दावों के साथ इस वीडियो को शेयर किया है। मीडिया हाउस फ़र्स्टपोस्ट ने भी इस घटना को एक रिपोर्ट में शीर्षक के साथ कवर किया है, “शिया टमाटर! पाकिस्तानी ‘सुन्नी’ किसानों ने सहायता के लिए आए ‘शिया’ ईरान के टमाटरों को नष्ट कर दिया। फैक्ट चेक  एक साधारण कीवर्ड सर्च पर, DFRAC टीम को पाकिस्तानी पत्रकार मुर्तजा सोलंगी का एक ट्वीट मिला। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “यह वीडियो कल से एक सांप्रदायिक एंगल का हवाला देते हुए वायरल हो गया जब क्वेटा के 120 किमी दक्षिण पश्चिम में मानगोचर, कलात के किसानों / व्यापारियों ने ईरान से आने वाले टमाटर और अन्य सब्जियों को नष्ट कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी फसल तैयार है और सरकार को आयात बंद कर देना चाहिए। # फैक्ट चेक ।” इसके अलावा, हमें आज टीवी के यूट्यूब चैनल पर भी यह वायरल क्लिप मिली, जिसका शीर्षक है, “ब्रेकिंग | बलूचिस्तान के किसानों ने प्याज, टमाटर आयात करने के फैसले का विरोध किया | आज न्यूज।” {हिन्दी अनुवाद} वीडियो के अनुसार, किसान ईरान से आयातित टमाटरों को नष्ट कर रहे थे क्योंकि उनकी फसल बाजार में बिकने के लिए तैयार है और अगर आयातित टमाटर या प्याज बाजार में कम कीमतों पर बेचा जाएगा तो यह उनके लिए एक बड़ा नुकसान होगा। निष्कर्ष इस फैक्ट चेक से साफ है कि इस वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

Continue Reading

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में लगे राहुल गांधी मूर्दाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस का झंडा लिए कुछ कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कांग्रेस […]

Continue Reading

हैदराबाद के हिन्दूवादी विधायक टी. राजा सिंह के भांजे ने कबूला इस्लाम? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद के गौशामहल से विधायक और हिन्दूवादी नेता टी. राजा सिंह के सगे भांजे ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह टी. राजा […]

Continue Reading

आलिया भट्ट ने कहा- बॉलीवुड के बायकॉट के पीछे बीजेपी का हाथ है? पढ़ें- फैक्ट चेक 

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के बायकॉट के बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म के बायकॉट को लेकर कई हैशटैग भी चलाए थे। इस हैशटैग में #बॉयकॉट_बॉलीवुड प्रमुख था। इस हैशटैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स कई फेक और भ्रामक जानकारियां पोस्ट किए हैं।   […]

Continue Reading

फैक्ट चेकः एक दिन के भोजन में 41500 रुपए खर्च करते हैं PM  मोदी? 

सोशल मीडिया साइट्स पर पीएम मोदी का खाना खाते हुए एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसके कैप्शन में लिखा है- “आरटीआई ने बताया कि मोदी जी के एक दिन के भोजन का खर्च 41 हजार 5 सौ 79 रुपए मात्र है”। इस स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया यूजर्स पीएम मोदी पर व्यंग्य करते हुए शेयर कर रहे हैं। फैक्ट […]

Continue Reading

भारत विभाजन के प्रस्ताव को स्वीकारते सावरकर की फोटो? जानें- फैक्ट

भारतीय राजनीति में विनायक दामोदर सावरकर की चर्चा काफी गर्म रहती है। कभी अंग्रजों को उनके लिखे माफी नामे को लेकर राजनीति गर्माई रहती है, तो कभी उनके हिन्दुत्व की विचारधारा को लेकर। सावरकर पर ये भी आरोप लगाए जाते रहे हैं कि उन्होंने दो राष्ट्र के सिद्धांत को आगे बढ़ाया था, जिससे भारत का […]

Continue Reading

पाकिस्तान की मदद के लिए करन जौहर ने 5 करोड़, रणबीर-आलिया ने 1-1 करोड़ रुपए दिए? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। यह स्क्रीनशॉट बीबीसी हिन्दी का है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में आई बाढ़ में मदद के लिए बॉलीवुड आगे आया है। फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रोड्यूसर करन जौहर ने पाकिस्तान को 5 करोड़ दिए है। वहीं फिल्म की अभिनेत्री आलिया भट्ट […]

Continue Reading