क्या अग्निवीर होने पर झुंझुनू के नंदू सिंह को नहीं मिला शहीद का दर्जा?

क्या अग्निवीर होने पर झुंझुनू के नंदू सिंह को नहीं मिला शहीद का दर्जा? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक दावा किया जा रहा है कि राजस्थान के झुंझनु के जवान नंदू सिंह शेखावत को इसलिए शहीद का दर्जा नहीं दिया गया, क्योंकि वो अग्निवीर थे। एक यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “शहीद के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में घर भेज दिया,किसी प्रकार का […]

Continue Reading

क्या राहुल गांधी ने कहा- कश्मीर पाकिस्तान को दे देना चाहिए? पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर को पाकिस्तान को दिए जाने का बयान दिया है। एबीपी न्यूज़ के ब्रेकिंग न्यूज के स्क्रीनशॉट में टेक्स्ट लिखा गया है कि-‘कश्मीर पाकिस्तान को दे देना चाहिए- राहुल गांधी’  सोशल मीडिया पर मनोज श्रीवास्तव नामक एक्स यूज़र (@ManojSr60583090) ने […]

Continue Reading
KRK

फैक्ट चेकः EVM को लेकर हंगामे का 2022 का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग हंगामा करते हुए एक गाड़ी पर चढ़ जाते हैं और उसमें रखी ईवीएम को दिखा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर कमाल […]

Continue Reading

क्या अमेरिका में ख़ामेनेई की पोती ने पहनी मॉडर्न ड्रेस? जानें, वायरल वीडियो की सच्चाई 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि –अयातुल्ला खामेनेई की पोती को न्यूयॉर्क में मॉडर्न ड्रेस में देख ईरानी प्रवासी प्रदर्शनकारी चिल्लाने लगे कि देखो उनकी पोती ने क्या पहना है जबकि हमारी बेटियों को ईरान में बाल न ढकने के कारण मार दिया जा रहा है। […]

Continue Reading

क्या कांग्रेस ने भारत के न्यूक्लियर हथियार को ख़त्म करने का किया है वादा? जानें, मेनिफेस्टो को लेकर कई दावों का सच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को लेकर कई दावे किए गए हैं। एक व्यक्ति बता रहा है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि- आर्टिक 370 को दोबारा लागु किया जाएगा, सीएए निष्क्रिय कर दिया जाएगा, एंटी कर्वर्ज़न लॉ, […]

Continue Reading
Sultan Shaikh

क्या लव जिहाद में सुल्तान शेख ने हिन्दू मंगेतर शुभलग्ना को मारी गोली? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक इंफोग्राफिक जमकर वायरल है। इस इंफोग्राफिक में अंग्रेजी में टेक्स्ट लिखा है, जिसका हिन्दी अनुवाद है- “भारतः पश्चिम बंगाल के हावड़ा में इस्लामिस्ट सुल्तान शेख ने अपनी हिन्दू मंगेतर शुभलग्ना को गोली मार दी और उसके माता-पिता को भी घायल कर दिया, क्योंकि उन्होंने उसके (सुल्तान) नकली हिन्दू पहचान का पर्दाफाश […]

Continue Reading
Nayab Saini

क्या सीएम नायब सैनी की रैली में किसानों ने की तोड़-फोड़? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो हरियाणा का है, जहां सीएम नायब सिंह सैनी की रैली में किसान जबरदस्ती घुस आए और किसानों ने रैली के लिए बनाए गए पंडाल में जमकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के […]

Continue Reading
Ex Muslim

सोशल मीडिया पर ‘एक्स मुस्लिम’ बनकर फैलाए जा रहे हेट और फेक न्यूज का विश्लेषण

एक्स मुस्लिम (Ex Muslims) यानी वह लोग जो यह दावा करते हैं कि वह इस्लाम धर्म छोड़ चुके हैं। ये लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम और फोटो के साथ हैंडल बनाकर सक्रिय हैं, इनके नाम और फोटो चाहे जो भी हो, लेकिन उनके यूजरेम या फिर बायो में एक्स मुस्लिम लिखा हुआ है। लेकिन […]

Continue Reading
Akhilesh Yadav

क्या कन्नौज में अखिलेश यादव पर फेंके गए जूते-चप्पल? पढ़ें- फैक्ट चेक

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो जमकर वायरल है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि कन्नौज पहुंचने पर अखिलेश यादव की रथ पर जूते-चप्पल फेंककर स्वागत किया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव की रथ पर कुछ चीजें […]

Continue Reading

क्या CM रेवंत रेड्डी ने कहा- मंदिरों की ज़मीनें बेचकर करेंगे मुस्लिमों की मदद? पढ़ें, फ़ैक्ट-चेक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत  रेड्डी के हवाले से NTV के दो स्क्रीनशॉट का एक कोलाज वायरल हो रहा है, जिसमें तेलगू भाषा में लिखा है,‘मुस्लिम घोषणा पत्र ज़रूरत पड़ने पर फंड से जुड़ा है, हम जमीनें नीलाम कर मुसलमानों की मदद करेंगे: रेवंत रेड्डी’। (अनुवाद) स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूज़र्स, […]

Continue Reading