फैक्ट चेक: क्या प्रियंका चोपड़ा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ फिल्म का समर्थन किया?

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने भारत में “पाखंडी” और “देश-विरोधी” लोगों की आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग अन्य देशों के मुद्दों पर आवाज उठाते हैं, वही ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को “प्रोपगैंडा” बताते हैं।

Source: X

सोशल साइट X पर वेरिफाइड यूजर Courageous ने प्रियंका चोपड़ा की कथित इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनग्रैब की वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत में बैठे पाखंडी और देश-विरोधी लोगों को करारा जवाब दिया। उन्होंने बिल्कुल सच कहा; वही लोग जो दूसरे देशों के मुद्दों पर हाय-तौबा मचाते हैं, वे ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को ‘प्रोपगैंडा’ (दुष्प्रचार) करार देंगे। पाकिस्तान से कहीं ज़्यादा, हमारे अपने ही देश में बैठे कुछ लोग देश के लिए बड़ा खतरा हैं।

फैक्ट चेक:

वायरल दावे की सत्यता जांचने के लिए संबंधित कीवर्ड्स के साथ सर्च किया गया। इस दौरान किसी भी विश्वसनीय या प्रमुख मीडिया संस्थान की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस दावे की पुष्टि करती हो।

Source: X

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (Instagram और X) की भी जांच की गई। वहां इस तरह का कोई पोस्ट, स्टोरी या बयान नहीं मिला, जिससे यह दावा सही साबित हो।

Source: X

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि हाल के दिनों में उनका एक पोस्ट/ट्वीट फिल्म निर्देशक S. S. Rajamouli के प्रति आभार व्यक्त करने से संबंधित था, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म/काम की सराहना पर प्रतिक्रिया दी थी। इस पोस्ट का वायरल दावे से कोई संबंध नहीं है।

निष्कर्ष:

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के नाम से वायरल हो रहा बयान भ्रामक (Misleading) है। इस दावे के समर्थन में कोई ठोस या आधिकारिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है, और न ही उनके आधिकारिक अकाउंट्स पर ऐसा कोई बयान पाया गया।