सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक क्रैश हुए ड्रोन का मलबा दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय सेना का ड्रोन है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के नंदपुर गांव में गेहूं के खेत में क्रैश हुआ।

Source: X
सोशल साइट X पर वेरिफाइड यूजर Pakistan Strategic Forum ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित नंदपुर गांव में एक भारतीय सैन्य ड्रोन गेहूं के खेत में गिरकर क्रैश हो गया।

Source: X
वहीं एक अन्य वेरिफाइड यूजर Pakistan Economic Network ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के नंदपुर गांव में एक मिलिट्री ड्रोन गेहूं के खेत में क्रैश हो गया। अभी तक किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है, और क्रैश की वजह भी अभी साफ नहीं है। #India #Drone #UttarPradesh #Breaking

Source: X

Source: X
इसके अलावा कई अन्य पाक यूजर ने भी वायरल वीडियो को शेयर कर ऐसा ही मिलता-जुलता हुआ दावा किया है। जिसे यहां देखा जा सकता है।
फैक्ट चेक
DFRAC ने वायरल वीडियो की जांच के लिए इसे कीफ्रेम में कन्वर्ट किया और अलग-अलग कीफ्रेम का रिवर्स सर्च किया। इस प्रक्रिया में Dainik Bhaskar की 3 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट मिली।

Source: Dainik Bhaskar
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि क्रैश हुए ड्रोन किसी मिलिट्री का नहीं, बल्कि निजी कंपनी LAT Aerospace का था। कंपनी अपने UAV (Unmanned Aerial Vehicle) प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट कर रही थी। तकनीकी कारणों से ड्रोन नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया।

इसके अलावा Amar Ujala और Hindustan की रिपोर्ट्स ने भी पुष्टि की कि यह प्राइवेट कंपनी का ड्रोन था, न कि सैन्य ड्रोन।

इटावा पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, सैफई क्षेत्र में एक निजी कंपनी का प्रोटोटाइप ड्रोन ग्राम नंदपुर में ट्रायल के दौरान गिरा। सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन के पार्ट्स को रखवाया गया। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और स्थिति सामान्य है।
निष्कर्ष
वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा कि इटावा में भारतीय सेना का ड्रोन क्रैश हुआ, भ्रामक है। वास्तविकता यह है कि यह एक निजी कंपनी के प्रोटोटाइप ड्रोन की टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुई दुर्घटना थी।

