फैक्ट चेक: 2015 के तियानजिन ब्लास्ट का वीडियो, तेल अवीव पर ईरान के हमले का बताकर वायरल

Fact Check Fact Check hi Fake Featured Misleading Misleading

ईरान और इज़रायल के बीच तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीषण विस्फोट दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इज़रायल के शहर तेल अवीव पर ईरान के हालिया हमले का है।

Source: X

सोशल साईट X (पूर्व ट्विटर) पर वेरिफाइड यूजर ईरान टाइम ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा कि यह तेल अवीव है, ईरान ने रात में हमला किया, लेकिन इंटरनेशनल मीडिया ने इसे नहीं देखा।

Source: X

Source: X

Source: X

इसके अलावा कई अन्य यूजर ने भी वायरल वीडियो को ऐसे ही दावे के साथ शेयर किया है। जिसे यहां पर क्लिक कर देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक:

Source: BBC

वायरल वीडियो के साथ किये गए दावे की जांच के लिए DFRAC ने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम में कन्वर्ट कर अलग-अलग कीफ्रेम को रिवर्स सर्च कर किया। इस दौरान हमें ऐसा ही वीडियो यूट्यूब पर मिला। वीडियो को 14 अगस्त 2015 को बीबीसी न्यूज़ द्वारा शेयर किया गया।

BBC के अनुसार, यह वीडियो Tianjin (चीन) में हुए भीषण विस्फोट का है। यह हादसा एक वेयरहाउस में आग लगने के बाद हुआ था, जिसमें खतरनाक रसायन रखे गए थे। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।

आगे की जांच में सीएनएन की रिपोर्ट भी मिली, जिसने पुष्टि की कि यह वीडियो 2015 के तियानजिन ब्लास्ट का ही है।

निष्कर्ष:

DFRAC के फैक्ट चेक से स्पष्ट होता है कि वायरल दावा भ्रामक है। यह वीडियो हालिया ईरान-इज़रायल संघर्ष से जुड़ा नहीं है, बल्कि अगस्त 2015 में चीन के तियानजिन में हुए विस्फोट का है।