फैक्ट चेकः जामिया ने छात्र-छात्राओं को लेकर ‘निकाह’ नोटिस जारी नहीं किया, वायरल लेटर फेक है

Featured Misleading

जामिया मिल्लिया इस्लामिया का एक नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसमें कहा गया है कि रमज़ान के पवित्र महीने में यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कों और लड़कियों का एक साथ खड़ा होना मना है | दावा यह भी किया जा रहा है कि अगर कोई लड़की या लड़का साथ खड़े पाए जाते हैं, तो उनका तुरंत निकाह करा दिया जाएगा |

फैक्ट चेक:

DFRAC की टीम ने वायरल हो रहे नोटिस की पड़ताल की। जांच में हमनें पाया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। वायरल दावे की जांच के दौरान हमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 फरवरी 2026 का एक सर्कुलर मिला, जिसमें बताया गया है कि लड़के और लड़की को एक साथ खड़ा पाए जाने पर निकाह कराने वाला वायरल नोटिस फेक है, जामिया प्रशासन की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में इसकी शिकायत भी की है |

निष्कर्ष:

DFRAC की फैक्ट चेक से साफ है कि वायरल नोटिस को फेक है। जामिया प्रशासन का कहना है कि ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था।