Amit Shah

फैक्ट चेकः अमित शाह ने नहीं कहा कि PM मोदी ने अमेरिकी ट्रेड डील से किसानों को नुकसान पहुंचाया, वायरल क्लिप अधूरा है

Fact Check hi Featured Misleading

सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि अमित शाह ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील करके पीएम मोदी ने देश के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाया है। इस वीडियो में अमित शाह कहते हैं, ‘इंग्लैंड, इसके साथ हुए जो एफटीए और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील, ये दोनों के माध्यम से मोदी जी ने किसानों के हित को नुकसान पहुंचाया है।’

लिंक

फैक्ट चेकः

DFRAC की टीम ने वायरल वीडियो की जांच में पाया कि अमित शाह का आधा-अधूरा बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है। पूरे बयान में अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा था। अमित शाह ने यह बयान 15 फरवरी को गुजरात में भारत की पहली CBDC-आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का उद्घाटन के दौरान दिया था। हमें अमित शाह का पूरा बयान द प्रिंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला।

पूरे वीडियो में 11ः07 मिनट से 13ः00 मिनट के ड्यूरेशन अमित ने कहा था, ‘इस देश की पार्लियामेंट में कांग्रेस के शाहजादे राहुल गांधी किसानों की बात करते हैं। मैं आज उनको कहना चाहता हूं कि आपने किसानों का कितना अनाज खरीदा था। 10 साल यूपीए सरकार, मनमोहन सरकार के और 10 साल नरेंद्र मोदी सरकार के, हमने आपसे 15 गुना ज्यादा अनाज एमएसपी पर किसानों से खरीदने का काम किया है। आपके समय में किसानों का बजट मात्र 26 हजार करोड़ था और मोदी जी के समय में किसानों का बजट 26 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 29 हजार करोड़ करने काम नरेंद्र मोदी जी ने किया। आपने एक बार, 70 साल में एक बार लोन माफी का झुनझुना पकड़ाकर किसानों को गुमराह करने का काम किया। मोदी जी, 10 साल से हर किसान के बैंक अकाउंट में 6 हजार रुपए हर साल भेजकर उसको लोन न लेनी पड़े ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं। और मित्रो वो (विपक्ष) गुमराह कर रहे हैं कि यूरोपीय यूनियन, इंग्लैंड इसके साथ हुए जो एफटीए और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील, ये दोनों के माध्यम से मोदी जी ने किसानों के हित को नुकसान पहुंचाया है। मैं राहुल गांधी जी को चैलेंज देना चाहता हूं, किसी भी मंच तय कर लो, भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चे का अध्यक्ष आकर आपसे चर्चा कर लेगा कि नुकसान किसने किया है।’

निष्कर्षः

DFRAC के फैक्ट चेक से साफ है कि अमित शाह का अधूरा बयान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में वह राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साध रहे थे।