सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है की एक थार गाड़ी एक हाईवे पर लगे बड़े से गैन्ट्री साइन बोर्ड में घुसी हुई है | वीडियो को शेयर कर यूज़र्स दावा कर रहे हैं की यह घटना नेशनल हाईवे 48 की है, जहा एक तेज़ रफ़्तार थार अनियंत्रित होकर छलांग लगाते ग्रीन साइन बोर्ड में घुस गई |
फैक्ट चेक :
DFRAC की टीम ने वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की। जांच में हमने पाया की यह वीडियो NH 48 पर हुई किसी सच्ची घटना की नहीं है, बल्कि इसे AI द्वारा बनाया गया है | वायरल वीडियो को हमने सबसे पहले AI डिटेक्टर टूल HIVE MODERATION पर चेक किया, जिसके परिणाम से यह स्पष्ट हुआ की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है | वहीं, वीडियो में दिखाई दे रहे ग्रीन साइन बोर्ड पर दाईं तरफ लिखे शब्द भी स्पष्ट नहीं है, जो आम तौर पर AI-जनरेटेड वीडियो में दिखती है। इसके अलावा लाइटिंग, मूवमेंट और विजुअल पैटर्न जैसी कई ऐसी असंगतियां भी दिखाई देती हैं, जो आमतौर पर AI-जनरेटेड कंटेंट में पाई जाती हैं।

आगे की जांच के लिए हमने गूगल पर एनएच-48 पर इस तरह की घटना के संदर्भ में सर्च किया, लेकिन हमें किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्था द्वारा प्रकाशित या किसी भी आधिकारिक बयान में यह सूचना नहीं मिली।
निष्कर्ष :
DFRAC की फैक्ट चेक से साफ है कि नेशनल हाईवे 48 पर ब्लैक थार की ग्रीन साइन बोर्ड में छलांग लगाकर घुसने का वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं है। यह AI जनरेटेड वीडियो है। इसलिए यूज़र्स का दावा गलत है |


